क्या आपको पता हैं कावेरी नदी से जुड़े ये 20 सवाल? UPSC में आते हैं ऐसे सवाल

GK Questions On Cauvery River: कावेरी नदी को "दक्षिण की गंगा" कहा जाता है. यह भारत की प्रमुख नदियों में से एक है. इससे जुड़ा एक विवाद भी है, जिसे Cauvery River Water Dispute और हिंदी में कावेरी नदी जल विवाद कहा जाता है. इससे जुड़ा सवाल UPSC और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं.

GK Questions On Cauvery River: भारत के दो राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी को लेकर विवाद से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं. ‘कावेरी नदी जल विवाद’ UPSC और अन्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद जरूरी टॉपिक है. इससे जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. ऐसे में आइए समझते हैं क्या है ये विवाद. साथ ही इससे जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब भी देखेंगे. 

Cauvery River: 4 राज्यों की प्रमुख नदी है कावेरी 

कावेरी नदी को "दक्षिण की गंगा" कहा जाता है. यह भारत की प्रमुख नदियों में से एक है. कर्नाटक के कोडगु जिले के तलकावेरी से निकलने वाली यह नदी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी के लिए जीवनरेखा (Cauvery River Lifeline of 4 States) मानी जाती है. इस नदी की लंबाई कुल 800 किलोमीटर है. 


कावेरी नदी से जुड़ा फैक्ट्स (AI Generated Image)

Cauvery River Dispute GK Questions: यहां देखें जीके 20 सवाल जवाब

1.कावेरी नदी का उद्गम स्थल कहां है?

उत्तर: कर्नाटक के कोडगु जिले की ब्रह्मगिरि पहाड़ियों में स्थित तलकावेरी.

2.कावेरी नदी किस सागर/खाड़ी में जाकर मिलती है?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी में, तमिलनाडु के पूम्पुहार के पास.

3.कावेरी नदी की कुल लंबाई लगभग कितनी है?

उत्तर: लगभग 800 किलोमीटर.

4.कावेरी नदी किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से होकर बहती है?

उत्तर: कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी.

5.कावेरी नदी को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: दक्षिण की गंगा.

6.कावेरी नदी को सदानीरा (Perennial) क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि इसके ऊपरी बेसिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून और निचले बेसिन में उत्तर-पूर्व मानसून से वर्षा होती है.

7.कावेरी जल विवाद का पहला ज्ञात समझौता कब हुआ था?

उत्तर: 1892 में.

8.1892 का समझौता किनके बीच हुआ था?

उत्तर: तत्कालीन मैसूर राज्य और मद्रास प्रेसिडेंसी के बीच.

9.कावेरी जल बंटवारे पर दूसरा प्रमुख समझौता कब हुआ?

उत्तर: 1924 में.

10.1924 के समझौते की अवधि कितने वर्षों की थी?

उत्तर: 50 वर्ष.

11.1924 के समझौते के तहत मैसूर को कौन-सा बांध बनाने की अनुमति मिली?

उत्तर: कृष्णराज सागर बांध.

12.1924 के समझौते के तहत मद्रास प्रेसिडेंसी को कौन-सा बांध बनाने की अनुमति मिली?

उत्तर: मेट्टूर बांध.

13.1924 का समझौता किस वर्ष समाप्त हुआ?

उत्तर: 1974 में.

14.कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट कब पहुंची?

उत्तर: 1986 में.

15.कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (CWDT) का गठन किसके निर्देश पर किया गया?

उत्तर: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर.

16.कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन कब किया गया?

उत्तर: 2018 में.

17.CWMA का गठन किस उद्देश्य से किया गया?

उत्तर: कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले को लागू करने के लिए.

18.भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अंतर-राज्यीय नदी जल विवादों के समाधान का आधार है?

उत्तर: अनुच्छेद 262.

19.मेकेदातु परियोजना विवादास्पद क्यों है?

उत्तर: क्योंकि तमिलनाडु का मानना है कि इससे निचले क्षेत्रों में पानी का प्रवाह और कावेरी डेल्टा की कृषि प्रभावित हो सकती है.

20.कावेरी नदी के दो प्रमुख बांध कौन-कौन से हैं?

उत्तर: कृष्णराज सागर बांध (कर्नाटक) और मेट्टूर बांध (तमिलनाडु).

कावेरी नदी को लेकर UPSC में पूछा जाने वाला सवाल

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा 'संरक्षित क्षेत्र' कावेरी बेसिन में स्थित है? (दृष्टि के अनुसार सवाल 2020 में UPSC की मेन्स परीक्षा में पूछा गया था)

1.नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान

2.पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान

3.सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र

4.वायनाड वन्यजीव अभयारण्य

नीचे दिए गए कूट प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3 और 4

(c) केवल 1, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (c)

कावेरी जल नदी विवाद क्या है? 

इस नदी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच आजादी से पहले से विवाद चल रहे हैं. नदी कर्नाटक से शुरू होती है. ऐसे में कर्नाटक इस पर अधिकार जताता है. हालांकि, पानी की जरूरतों और निर्भरता के कारण तमिलनाडु की भी इस नदी पर निर्भरता है. बढ़ती जनसंख्या के कारण दोनों राज्यों के लिए इस नदी का पानी कम पड़ जाता है. ऐसे में कुछ-कुछ समय पर दोनों राज्यों के बीच इस नदी को लेकर खींचातानी शुरू हो जाती है. इस विवाद के समाधान के लिए 2018 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन किया गया, जो राज्यों के बीच पानी के बंटवारे की निगरानी करता है. 

यह भी पढ़ें- परीक्षा हॉल में नहीं होगा पछतावा! बौद्ध-जैन धर्म के ग्रंथों से जुड़े 20 सबसे जरूरी सवाल और जवाब



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >