General Knowledge: किस शहर में लड़कियां नहीं पहन सकती 2 इंच से ज्यादा हील्स? देखें GK के ट्रिकी सवाल-जवाब

General Knowledge: किसी भी राष्ट्रीय या स्टेट लेवल की प्रतियोगिता परीक्षा में जनरल नॉलेज के सवाल जरूर होते हैं. इन प्रतियोगिता परीक्षाओं में कई ऐसे सवाल आ जाते हैं जिनमें छात्र उलझ कर रह जाते हैं. इन्हीं को ध्यान में रखते हुए यहां 10 ट्रिकी सवाल-जवाब बताए जा रहे हैं.

General Knowledge: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सबसे ज्यादा डर जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स सेक्शन में लगता है. यही वजह है कि हर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में जनरल नॉलेज के सवाल जरूर होते हैं. अक्सर इस सेक्शन में कुछ ट्रिकी सवाल पूछकर छात्रों को कंफ्यूज किया जाता है. ऐसे में यहां कुछ ट्रिकी सवाल-जवाब बताए जा रहे हैं. ये सवाल परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.

General Knowledge for Exam: जीके के ट्रिकी सवाल जवाब

सवाल: भारत के किस राज्य की हाईकोर्ट ने जानवरों को कानूनी तौर पर व्यक्ति घोषित किया है?
जवाब: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पशुओं को ‘कानूनी व्यक्ति’ घोषित किया है. उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिकों को पशुओं के कल्याण/संरक्षण के लिए मानवीय चेहरा होने के नाते यह फैसला लिया गया है.

सवाल: ‘Calculator’ को हिंदी में क्या बोलते है?
जवाब: कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है. कैलकुलेटर का इस्तेमाल 17वीं सदी कैलकुलेटर शब्द के साथ ही होता आ रहा है.

सवाल: पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ कौन-सा है?
जवाब: पृथ्वी के केंद्र में निकेल और लोहा (आयरन) का एक ठोस मिश्रण पाया जाता है, जो एक चुम्बकीय पदार्थ है.

ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

सवाल: किस शहर में लड़कियां नहीं पहन सकती 2 इंच से ज्यादा हील्स?
जवाब: कैलिफोर्निया के कार्मल बाय द सी नाम के शहर में लड़कियों को ऊंची हील्स पहनने की मनाही है. 1963 में यह कानून इसलिए लाया गया था, क्योंकि इस शहर की ‘कंकरीली सड़कें और ऊबड़-खाबड़ फुटपाथ’ स्टिलेटो जैसी पतली हील्स पहनने वालों के लिए खतरा बन सकते थे.

सवाल: चिप्स के पैकेट में कौन सी गैस भरी होती है?
जवाब: नाइट्रोजन गैस (नाइट्रोजन गैस भरने से चिप्स कुरकुरे बने रहते हैं जबकि ऑक्सीजन गैस भरी जाए तो चिप्स जल्दी ही खराब हो जाएंगे).

सवाल: भारत में लगने वाला वह कौन सा मेला है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है?
जवाब: कुंभ मेले का जमावड़ा इतना बड़ा होता है कि उसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है.

सवाल: सबसे ज्यादा मस्जिद किस देश में हैं?
जवाब: किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है.

सवाल: किस देश के मूल निवासी को ‘रेड इंडियन’ कहा जाता है?
जवाब: यूरोप से लोगों के आने से पहले जो लोग अमेरिका महाद्वीप के मूल निवासी थे उनको रेड इंडियन या नेटिव इंडियन कहते हैं

सवाल: दुनिया में सबसे ज्यादा आम की पैदावार कहां होती है?
जवाब: भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है.

ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया, जानें किस कॉलेज में एमबीए की फीस कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >