UPSC CSE Mains Exam Tips 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा. मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही Essay यानी निबंध लेखन का पेपर होगा. UPSC में स्कोर करने के लिए निबंध पर फोकस करना जरूरी है. UPSC CSE 2023 में सफल हुए कैंडिडेट्स ने Essay Writing को जरूरी बताते हुए कुछ टिप्स दिए थे. अगर आप भी इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं.
21 अगस्त को होगा UPSC CSE Mains Essay का पेपर
UPSC CSE Mains 2026 का Essay Paper-I 21 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस दिन केवल निबंध की परीक्षा होगी और दोपहर की शिफ्ट में कोई दूसरा पेपर नहीं रखा गया है.
Essay Writing UPSC का एग्जाम पैटर्न
निबंध का पेपर कुल 250 मार्क्स का होता है और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है. इसके मार्क्स UPSC CSE की फाइनल मेरिट में भी शामिल होते हैं. ऐसे में Essay में बेहतर प्रदर्शन उम्मीदवार के ओवरऑल स्कोर को मजबूत कर सकता है.
सवाल-जवाब में तोड़ें Essay का टॉपिक: आदित्य श्रीवास्तव
यूपीएससी सीएसई के टॉपर और AIR 1 आदित्य श्रीवास्तव (UPSC CSE 2023 Topper) ने Essay Writing को लेकर बताया था कि किसी भी टॉपिक को सीधे लिखना शुरू करने के बजाय उसे पहले सवाल-जवाब के फॉर्मेट में तोडना चाहिए.
उनके अनुसार, टॉपिक से जुड़े अलग-अलग सवाल तैयार करें और फिर उन सवालों के जवाब तलाशें. इसके बाद इन जवाबों के बीच कनेक्शन बनाते हुए Essay का स्ट्रक्चर तैयार करें. इससे निबंध में विचारों का फ्लो बेहतर रहता है और विषय के अलग-अलग पहलुओं को कवर करना आसान होता है.
ये भी पढ़ें: तीसरे प्रयास में पाई UPSC में सफलता, इस चर्चित IPS ने की है DU से पढ़ाई
पहले सवाल-जवाब तैयार करें: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
UPSC CSE 2023 में AIR 118 हासिल करने वाले सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने भी Essay को सवाल-जवाब के फॉर्मेट में बदलने की स्ट्रैटजी पर जोर दिया. उनका मानना है कि टॉपिक को छोटे-छोटे सवालों में बांटने से यह समझने में मदद मिलती है कि निबंध में किन पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए.लइसके बाद इन सवालों के जवाबों को एक क्रम में रखते हुए Essay का स्ट्रक्चर तैयार किया जा सकता है.
अपनी गलतियों से सीखें: विष्णु शशिकुमार
UPSC CSE 2023 में AIR 31 हासिल करने वाले विष्णु शशिकुमार ने बताया कि हर उम्मीदवार का Essay लिखने का अपना अलग स्टाइल होता है. उन्होंने अपने शुरुआती प्रयास के बारे में बताते हुए कहा कि पहले वह काफी सीधे और साधारण तरीके से निबंध लिखते थे.
उन्होंने असफलता के बाद अपनी गलतियों को पहचाना और अलग-अलग विषयों को एक्सप्लोर करना शुरू किया. इससे उन्हें Essay को ज्यादा व्यापक तरीके से समझने और लिखने में मदद मिली.
सवाल-जवाब से बनाएं पूरा स्ट्रक्चर: शिवांस सिंह
UPSC CSE 2023 में AIR 164 हासिल करने वाले शिवांस सिंह ने भी सवाल-जवाब की रणनीति को उपयोगी बताया. उन्होंने सुझाव दिया कि Essay के टॉपिक को पहले सवाल-जवाब के फॉर्म में तैयार करें और इसके बाद उन सवालों के आधार पर पूरे निबंध का स्ट्रक्चर बनाएं.
UPSC Essay के लिए इन बातों का रखें ध्यान
Essay लिखने से पहले टॉपिक को अच्छी तरह समझें.
टॉपिक को अलग-अलग सवालों में बांटें.
सवालों के जवाबों के बीच आपसी कनेक्शन बनाएं.
निबंध में विषय के अलग-अलग पहलुओं को शामिल करें.
शुरुआत, मुख्य भाग और निष्कर्ष का स्ट्रक्चर पहले तय करें.
सिर्फ एक पहलू पर फोकस करने के बजाय विषय को व्यापक नजरिए से देखें.
पिछले प्रयासों की गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करें.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, बिना एग्जाम लॉटरी से होगा सिलेक्शन
