UPMSP Class 10 and 12 Compartment Exams 2024 इस दिन, यहां देखें डिटेल्स

UPMSP Class 10 and 12 Compartment Exams 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा समय सारणी 2024 की घोषणा कर दी है.

UPMSP Class 10 and 12 Compartment Exams 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2024 की तारीखें जारी कर दी हैं. शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं 20 जुलाई को आयोजित की जाएंगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

UPMSP Class 10 and 12 Compartment Exams 2024: यहां देखें जरूरी गाइडलाइन्स

अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, पेजर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. परीक्षा के दौरान, कमरों में वॉयस रिकॉर्डर और राउटर के साथ सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से काम करते रहेंगे.

UP Board Scrutiny Result 2024 रिलीज, यहां से करें चेक

CBSE Compartment Exam Admit Card 2024 जारी, देखें डाउनलोड करने के स्टेप्स

NEET PG 2024 Exam 11 अगस्त को, दो शिफ्ट में ली जाएगी परीक्षा

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया 2024-25 एकेडमिक कैलेंडर, यहां करें चेक

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की पूरी व्यवस्था मुख्य परीक्षा की तरह ही निर्दिष्ट स्ट्रांग रूम में डबल लॉक वाली अलमारी में की जाएगी. स्ट्रांग रूम सीसीटीवी निगरानी में रहेगा और इसमें वॉयस रिकॉर्डर 24/7 चालू रहेगा.

छात्रों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लाना होगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा. एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

देखें डिटेल्स

संचालक निकाय : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
परीक्षा का नाम : यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024
कक्षाएं : कक्षा 10वीं और 12वीं
सत्र : 2023-24
कैटगरी : परीक्षा तिथि
कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2024: 20 जुलाई, 2024
कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि 2024: 20 जुलाई, 2024
परीक्षा का तरीका ऑफलाइन: पेन और पेपर मोड
आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >