UP Police Home Guard Admit Card 2026: यूपी पुलिस में 41424 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा (UP Police Home Guard Exam 2026) तीन दिनों में आयोजित होगी.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 तय की गई थी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 दिसंबर 2025 ही रही. आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 18 से 21 दिसंबर 2025 तक खुली थी. इसके बाद उम्मीदवारों के लिए सैंपल OMR शीट 5 फरवरी 2026 को जारी की गई, एग्जाम सिटी की जानकारी 18 अप्रैल 2026 को उपलब्ध कराई गई.
UP Police Home Guard Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “UP Police Home Guard Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
UP Police Home Guard Admit Card 2026 Download Here
UP Police Home Guard Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा
यूपी पुलिस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी (UP Police Home Guard Exam City) की जानकारी 18 अप्रैल 2026 को पहले ही दे दी गई थी.
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में 100 सवाल होंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा. परीक्षा OMR शीट पर होगी, जहां सही विकल्प चुनना होगा. खास बात ये है कि जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में 25 प्रतिशत से कम अंक लाएंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए नहीं बुलाया जाएगा. इसके बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे स्टेज होंगे.
यह भी पढ़ें: UPSSSC में ASO के 929 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई
