UP Lekhpal Mains Exam City 2026: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा.ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर लें.
UP लेखपाल भर्ती 2025-26 के तहत कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें सबसे ज्यादा 3205 पद सामान्य वर्ग के लिए तय किए गए हैं. वहीं EWS के लिए 792, OBC के लिए 2158, SC के लिए 1679 और ST वर्ग के लिए 160 पद आरक्षित किए गए हैं.
ऐसे चेक करें UP Lekhpal Exam City Slip 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए UP Lekhpal Mains Exam City 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें.
- सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UP Lekhpal Exam Notice
वैकेंसी डिटेल्स
UP लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई थी. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 4 फरवरी 2026 तक दिया गया था.
इसके बाद 26 फरवरी 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया. अब मेन्स परीक्षा फीस भुगतान की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हुई है. लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी
यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई
