यूपी में 41424 होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

UP Home Guard Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 41424 होमगार्ड्स की भर्तियां होनी हैं.

UP Home Guard Exam Date 2025: यूपी में होमगार्ड भर्ती को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के जरिए प्रदेश में कुल 41424 होमगार्ड पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जैसे ही परीक्षा की तारीख घोषित हुई है वैसे ही उम्मीदवारों की तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

UP Home Guard Exam Date 2025 शेड्यूल कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UP Home Guard Exam Date 2025 से जुड़ा लिंक देखें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा.
  • यहां परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल दिखाई देगा.
  • शेड्यूल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

UP Home Guard Exam Date 2025 Schedule Check Here

UPPRPB Home Guard Exam Date: कब होगी परीक्षा?

UPPRPB की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीखें 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 तय की गई हैं. परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में कराई जा सकती है. इसके लिए शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सवाल 1 अंक का होगा यानी पूरा पेपर 100 अंकों का रहेगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें सिर्फ जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा OMR Sheet पर आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, टाइपिंग आती है तो तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >