SBI PO Prelims Exam 2026: आज से यानी कि 1 अगस्त से SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा शुरू है. 1 और 2 अगस्त को ये परीक्षा देशभर के कई केंद्र पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के पास कुछ ही घंटों का समय बचा है. आइए, जानते हैं कि परीक्षा की सुबह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
SBI PO Prelims Exam Timing: देखें यहां
शिफ्ट 1: सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक शिफ्ट 2: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शिफ्ट 3: दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक शिफ्ट 4: शाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक
SBI PO Prelims Exam Tips: लास्ट मिनट एग्जाम टिप्स देखें
इंग्लिश के पीजीटी शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा कितनी भी टफ हो आपकी तैयारी उसे आसान और टफ बनाती है. अगर आपकी तैयारी पूरी और पक्की हो तो आप बेहतर स्कोर कर सकते हैं. आज से परीक्षा शुरू है, ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं, टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और खुद पर भरोसा रखें. उन्होंने आगे कहा "Success doesn't depend only on how much you studied, it also depends on how calmly and smartly you perform on the exam day" . साथ ही SBI PO परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी टिप्स दिए हैं.
1.सुबह जल्दी उठें, लेकिन पर्याप्त नींद लेकर
यदि आपकी परीक्षा सुबह की शिफ्ट में है तो समय से पहले उठें. रात में कम-से-कम 7-8 घंटे की नींद लें. अच्छी नींद से दिमाग अधिक सतर्क रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है.
2.दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच से करें
जागने के बाद घबराहट या तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. कुछ मिनट गहरी सांस लें. शांत बैठकर खुद से बोलें कि मैंने मेहनत की है, मैं अपना बेस्ट दूंगा. इस तरह से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.
3. नया टॉपिक बिल्कुल न पढ़ें
अंतिम समय में किसी नए अध्याय या कठिन शॉर्टकट को सीखने का प्रयास न करें. इससे भ्रम बढ़ सकता है. केवल अपने Short Notes, Formulas, Important Rules, Tables, Squares, Cubes और Vocabulary का हल्का-सा रिवीजन करें.
4.हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें
खाली पेट परीक्षा देने न जाएं. बहुत भारी या तला-भुना भोजन भी न करें. ऐसा नाश्ता करें जिससे ऊर्जा बनी रहे और सुस्ती न आए.
5.Admit Card और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले ही तैयार रखें
घर से निकलने से पहले एक बार एडमिट कार्ड, कोई जरूरी डॉक्यूमेंट (निर्देश अनुसार) और वैलिड आईडी प्रूफ साथ रख लें. इन्हें एक पॉउच या फाइल में अलग से रख लें ताकि सेफ रहे. मॉनसून के मौसम में अपने साथ वाटरप्रूफ फाइल जरूर रखें.
6.परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें
एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचें. किसी भी ट्रैफिक या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय लेकर निकलें. देर से पहुंचने का प्रेशर आपको अशांत कर सकता है.
7.परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरों की बातों में न आएं
कई कैंडिडेट्स लास्ट समय में हार्ड सवाल, कट-ऑफ या फेक खबरों पर चर्चा करते हैं. ऐसी बातचीत से बचें. ऐसे किसी झांसे में न आएं और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें.
8.टाइम मैनेजेमेंट सफलता का मूल मंत्र
SBI PO Prelims परीक्षा हो या कोई अन्य परीक्षा, केवल सवाल हल करना ही पर्याप्त नहीं है. सही समय पर सही सवाल चुनना ज्यादा जरूरी है.
- पहले आसान सवाल हल करें.
- किसी एक सवाल पर अधिक समय न दें.
- यदि सवाल कठिन लगे, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ जाएं.
- अंत में समय मिलने पर दोबारा प्रयास करें.
9.Accuracy को Speed से ऊपर रखें
गलत आंसर आपके स्कोर को कम कर सकते हैं. केवल वही सवाल करें जिन्हें लेकर आपमें पूरा कॉन्फिडेंस है. अगर आंसर सही नहीं है तो स्पीड का कोई फायदा नहीं.
10.तीनों सेक्शन को बैलेंस समय दें
English, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability, तीनों सेक्शन को बैलेंस समय दें. किसी एक सेक्शन में बहुत अधिक समय खर्च करने से बचें. इससे आपका ओवरऑल मार्क्स कम हो सकता है.
11.घड़ी नहीं, स्क्रीन पर दिख रहे समय पर नजर रखें
ऑनलाइन परीक्षा में समय बहुत तेजी से निकलता है. बीच-बीच में बचे हुए समय को देखते रहें ताकि लास्ट में जल्दीबाजी न करनी पड़े.
12.यदि कोई सवाल नहीं बन रहा है, तो परेशान न हों
आपकी तैयारी कितनी भी अच्छी हो, हर कैंडिडेट्स को कुछ सवाल हार्ड मिलते हैं. ऐसे में अगर किसी सवाल में अटक रहे हों या कोई सवाल आपको हार्ड लग रहा है तो उससे अपना कॉन्फिडेंस कम न करें. रिजल्ट आपके पूरी क्षमता के मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है. किसी एक सवाल के आधार पर नहीं.
यह भी पढ़ें-ChatGPT से छापा आंसर, अंत में लिखा- वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें
