नजदीक है Clerk भर्ती परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम

SBI Clerk Prelims Marking Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कराई जाने वाली क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में होगा. जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स मार्किंग स्कीम देख लें.

SBI Clerk Prelims Marking Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कराई जाने वाली क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में होगा. ये परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि एडमिट कब तक जारी किए जाएंगे. 

SBI Clerk Prelims Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? 

परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न और सिलबेस देखने के लिए यहां क्लिक करें- Link

SBI Clerk Prelims Marking Scheme: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा मार्किंग स्कीम

क्रम संख्यासेक्शन (विषय)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
1अंग्रेजी भाषा303020 मिनट
2संख्यात्मक क्षमता353520 मिनट
3तार्किक क्षमता353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

SBI Clerk Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया?

एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए चयन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा. पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा, दूसरे में मुख्य और तीसरे में इंटरव्यू. प्रीलिम्स परीक्षा में चुने जाने वाले कैंडिडेट्स ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. सबसे अंत में इंटरव्यू होगा. तीनों चरणों की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को अंतिम रूप से चुना जाएगा.

यह भी पढ़ें- IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल की इस भर्ती के लिए जल्दी करें Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >