RSSB Rajasthan CET 2026: जो उम्मीदवार 12वीं पास हैं और राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर Rajasthan CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए कई अहम पदों पर भर्ती का रास्ता खुलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
RSSB CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसी दिन तक आवेदन फीस भी जमा करना होगा. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
ऐसे करें RSSB Rajasthan CET 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RSSB CET Senior Secondary Level 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- SSO ID से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
कब होगी परीक्षा?
बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे.
RSSB CET सीनियर सेकेंडरी लेवल का स्कोर कई भर्तियों में मान्य होगा. इसके तहत फॉरेस्ट गार्ड (वनपाल), हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II, कांस्टेबल, क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी.
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी 12वीं पास होना जरूरी है. विस्तृत पात्रता की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.
यह भी पढ़ें: BPSC में यूपी की बेटी का जलवा, Rank 1 टॉपर श्रद्धा असिस्टेंट कमिश्नर के बाद बिहार में बनेंगी SDM
