Rajasthan SET Admit Card 2026 हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Rajasthan SET Admit Card 2026: यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने राजस्थान SET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी अपडेट है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, राजस्थान ने SET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

Rajasthan SET 2026 Admit Card Out: जानिए कब जारी हुआ एडमिट कार्ड?

राजस्थान SET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. इसकी परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली है. बता दें कि राजस्थान SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले निर्धारित तारीख से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई थी. वहीं फॉर्म में करेक्शन का मौका 11 अगस्त 2026 को दिया गया था.

Rajasthan SET Admit Card 2026 Official Notification Check Here

How to Download Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • यहां "Admit Card" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • SET-2026 रिक्रूटमेंट के लिए दिए गए "Get Admit Card" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • एग्जाम का प्रकार Pre चुनें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, DOB और कैप्चा डालें.
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए "Get Admit Card" बटन पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें: IBPS RRB Recruitment 2026: कहीं छूट ना जाए मौका, 13,706 पदों पर है वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल

Rajasthan SET 2026 Application Fee: कितनी है एप्लिकेशन फीस?

कैटेगरीएप्लिकेशन फीस
Gen और Other State1,500 रुपए
EWS, SBC और OBC1,200 रुपए
SC, ST और PH750 रुपए

Rajasthan SET 2026 Age Limit: कितनी होनी चाहिए एज लिमिट?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान SET 2026 परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स पर अधिकतम एज लिमिट लागू नहीं है. यानी एजुकेशनल एलिजिबिलिटी पूरी करने वाले कैंडिडेट्स बिना किसी एज लिमिट की बाध्यता के इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk 2026: 11,403 पदों पर आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका

Rajasthan SET 2026 Eligibility: क्या होनी चाहिए एलिजिबिलिटी?

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. Gen कैटेगरी के केंडिडेट्स के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए पात्रता संबंधी अन्य नियम लागू हो सकते हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPCISB Recruitment 2026: कुल 2,085 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पुरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >