राजस्थान TGT के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

Rajasthan RPSC TGT Exam 2026: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (TGT) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Senior Teacher Grade II Exam 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकते हैं.

Rajasthan RPSC TGT Exam 2026: राजस्थान में टीजीटी भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, जिससे वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें. आयोग ने पहले ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है. परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित होगी. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे.

ऐसे चेक करें Rajasthan RPSC TGT एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Senior Teacher Grade II Exam City Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब SSO ID या मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Rajasthan RPSC TGT Exam 2026 City Slip Check Here

Rajasthan RPSC TGT Exam 2026 देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षा तिथिविषयसमय
12 जुलाई 2026GK ग्रुप Aसुबह 10:00 से 12:00 बजे
12 जुलाई 2026सोशल साइंसदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
13 जुलाई 2026GK ग्रुप Bसुबह 10:00 से 12:00 बजे
13 जुलाई 2026हिंदीदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
14 जुलाई 2026GK ग्रुप Cसुबह 10:00 से 12:00 बजे
14 जुलाई 2026साइंसदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
15 जुलाई 2026संस्कृतसुबह 10:00 से 12:30 बजे
16 जुलाई 2026GK ग्रुप Dसुबह 10:00 से 12:00 बजे
16 जुलाई 2026गणितदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
17 जुलाई 2026अंग्रेजीसुबह 10:00 से 12:30 बजे
17 जुलाई 2026उर्दूदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
18 जुलाई 2026पंजाबीसुबह 10:00 से 12:30 बजे
18 जुलाई 2026सिंधीदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
18 जुलाई 2026गुजरातीदोपहर 3:00 से 5:30 बजे

6500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान में Senior Teacher (Grade II) के कुल 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड भी समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें.

यह भी पढ़ें: नीट पीजी के लिए एडमिशन शुरू, जान लें ये जरूरी नियम, 30 अगस्त को होगी परीक्षा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >