RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ऑफिशियल नोटिस जारी करके परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है.
बोर्ड के अनुसार कुल 11,127 पदों पर बहाली के लिए पहले चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने मई-जून में इसके लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपनी अंतिम तैयारी में जुट सकते हैं.
3 से 5 नवंबर तक परीक्षा, देखें टाइमटेबल
| विवरण | महत्वपूर्ण तारीख / नियम |
| CBT 1 परीक्षा की तारीख | 03 से 05 नवंबर 2026 |
| परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी | परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले |
कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल
- जनरल (General): 4,860 पद
- ओबीसी (OBC): 2,598 पद
- एससी (SC): 1,746 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,004 पद
- एसटी (ST): 919 पद
चार चरणों में होगा फाइनल सेलेक्शन
असिस्टेंट लोको पायलट पद पर अंतिम रूप से चुने जाने के लिए अभ्यर्थियों को इन पड़ावों से गुजरना होगा.
- पहला चरण (CBT 1): यह स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसकी तारीखें 3 से 5 नवंबर तय की गई हैं.
- दूसरा चरण (CBT 2): पहले राउंड में कटऑफ क्लियर करने वाले छात्रों को मुख्य ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
- तीसरा चरण (CBAT): लोको पायलट पद के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (साइको टेस्ट) पास करना अनिवार्य होता है.
- अंतिम चरण: साइको टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रेलवे का जरूरी ए-वन (A-1) मेडिकल टेस्ट होगा.
एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
परीक्षा से 10 दिन पहले सभी आरआरबी रीजनल वेबसाइटों पर एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इससे छात्रों को यह पता चल सकेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में और किस शिफ्ट में है, ताकि वे आने-जाने का रिजर्वेशन करा सकें.
इसके बाद परीक्षा की तय तारीख से ठीक 4 दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक लाइव होगा. छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी
