NTA SWAYAM Exam: एनटीए ने जारी किया स्वयं परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप, ऐसे करें चेक

NTA द्वारा आयोजित SWAYAM July 2024 परीक्षा का सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है, ऐसे में देखें इसे डाउनलोड करने का प्रोसेस और एडमिट कार्ड को लेकर लेटेस्ट अपडेट.

NTA SWAYAM July Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप अपने आधिकारिक वेबेट पर जारी कर दिया है. यह परीक्षा 7,8,14 और 15 दिसंबर को आयोजित होगी. ऐसे में उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से exam.nta.ac.in/swayam पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें SWAYAM July 2024 का सिटी इंटीमेशन स्लिप?

  • सबसे पहले exam.nta.ac.in/swayam पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको इस परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका सिटी इंटीमेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करते ही NTA द्वारा एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया जिसमें यह लिखा हुआ था कि यह सिर्फ सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं. सिटी स्लिप सिर्फ उम्मीदवारों को यह बताने के लिए जारी किया जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी ताकि उन्हें वहां जाने में सुविधा हो. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा और परीक्षा में उम्मीदवारों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >