NTA ने शुरू किया NEET के लिए रिफंड प्रोसेस, पहले कराएं बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन

NEET UG 2026: NTA ने साफ कहा कि गलत बैंक डिटेल्स, बंद अकाउंट या नाम में गड़बड़ी होने पर रिफंड प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स बैंक डिटेल की जांच कर लें.

NEET UG 2026 से जुड़े कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन अभ्यर्थियों के लिए बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें आवेदन शुल्क या अन्य कारणों से रिफंड मिलना है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक अकाउंट की जानकारी सही तरीके से जांच लें, ताकि रिफंड की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सके.

NTA ने साफ कहा कि गलत बैंक डिटेल्स, बंद अकाउंट या नाम में गड़बड़ी होने पर रिफंड प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए कैंडिडेट्स को निर्धारित समय के भीतर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी की जांच और पुष्टि करनी होगी.

क्यों जरूरी है बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन?

रिफंड की राशि सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. ऐसे में यदि बैंक खाता संख्या, IFSC कोड या बैंक होल्डर के नाम में कोई त्रुटि होती है, तो भुगतान अटक सकता है. इसी कारण NTA ने बैंक डिटेल्स जांच करने का विकल्प उपलब्ध कराया है.

ऐसे करें बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन

  • NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल में आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • Refund Account Verification या संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और अन्य जरूरी डिटेल्स जांचें.
  • सभी जानकारी सही होने पर उसे सबमिट करें.
  • फ्यूचर के लिए पुष्टि पेज का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव रखें.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा रिफंड?

रिफंड उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जिनके मामले में NTA की निर्धारित शर्तों के अनुसार शुल्क वापसी लागू होती है. अंतिम पात्रता और रिफंड राशि का निर्धारण एजेंसी के नियमों के अनुसार किया जाएगा.

उम्मीदवारों के लिए सलाह

उम्मीदवार समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और अपडेट देखते रहें. बैंक खाते की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि रिफंड प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- जोसा में Freeze और Slide में क्या है फर्क? सीट मिलने के बाद सही ऑप्शन चुनना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >