NEET UG 2026: फर्जी खबरों से रहें सावधान, NTA ने किया अलर्ट

NEET UG 2026 Paper Leak: NTA ने स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है. कहा कि नीट पेपर लीक को फैलाई जा रही खबर फर्जी है.

NEET UG 2026 Paper Leak Fake News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा नोटिस जारी करते हुए छात्रों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर NEET पेपर को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह फर्जी हैं और छात्रों को ऐसे किसी भी झांसे में नहीं आना चाहिए.

फर्जी दावों से दूर रहने की सलाह

NTA ने X पर स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है. NTA ने कहा है कि टेलीग्राम पर नीट पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. ये खबर पूरी तरह से झूठी और भटकाने वाली है. NTA ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा.

सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स से ही अपडेट लें. किसी भी अनऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

कब होगी NEET 2026 परीक्षा?

NTA के अनुसार, NEET 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दोपहर में सिंगल शिफ्ट में 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी. नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी.

22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया है अप्लाई

NEET UG 2026 के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ 22.60 लाख से 26 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है. नीट यूजी नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जो काफी कठिन मानी जाती है. इसमें पास होने के बाद स्टूडेंट्स को MBBS के कोर्स में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- नहीं है कोचिंग जाने की जरूरत, घर बैठे करें NEET UG की तैयारी, Gemini ऐप पर करें प्रैक्टिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >