JHTET 2026 के लिए जल्द करें आवेदन, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

JHTET 2026 Application: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है.

JHTET 2026 Application: JHTET राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जाता है. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. इसमें अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jacexamportal.in पर जाना होगा.

JHTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसी दिन तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा.

ऐसे करें JHTET 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
  • JHTET 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

कितनी है एप्लीकेशन फीस?

JHTET 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस श्रेणी और पेपर के अनुसार निर्धारित किया गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.

  • सामान्य, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एक पेपर का एप्लीकेशन फीस 1300 रुपये है.
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है.
  • दोनों पेपर के लिए सामान्य, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1500 रुपये जमा करने होंगे.
  • एससी और एसटी वर्ग के लिए दोनों पेपर का एप्लीकेशन फीस 800 रुपये रखा गया है.

चयन प्रक्रिया

JHTET में उम्मीदवारों का चयन पात्रता परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को JHTET सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके बाद वे राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- CBI में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >