जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ऐसे करें Apply

JET Exam Last Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट आज है. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 31 तक कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल.

JET Exam Last Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट आज है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहींं किया है, वे समय रहते जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. लेकिन अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल देख लें.

JET Exam: 31 तक जमा करें फीस

अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 30 अक्टूबर ( रात 11.4 बजे) है. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो एक से तीन नवंबर शाम पांच बजे तक खुली रहेगी.

JET Exam Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता?

जेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ये ध्यान दें कि आपको एजुकेशन क्वालिफिकेशन की कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होगी. अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री होनी चाहिए. जहां जनरल कैटेगरी के लिए 55 प्रतिशत की अनिवार्यता है. वहीं BC-I, BC-II, SC, ST, and PwBD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.

JET Exam Steps To Apply: कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर JET 2025 Application पर क्लिक करें.
अब सही जानकारी और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फॉर्म को भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें.
अंत में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Police Vacancy: महाराष्ट्र पुलिस में 15000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >