3000 सीटों पर एडमिशन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT और IISc में मिलेगा दाखिला

IIT JAM 2026: आईआईटी जैम परीक्षा के जरिए IIT और IISc में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा के जरिए MSc कोर्स में एडमिशन मिलता है. आईआईटी जैम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू होगा. इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

IIT JAM 2026: आईआईटी जैम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू होगा. आईआईटी बॉम्बे ने इसकी सूचना दी है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 5 सितंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2025 है.

IIT JAM 2026: एमएससी और पीएचडी कोर्स में मिलेगा दाखिला  

आईआईटी जैम परीक्षा के जरिए IIT और IISc में एमएससी और इंटीग्रेटेड एमससी-पीएचडी कोर्स में दाखिला मिलेगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर JOAPS पर जाकर आवेदन करें. 

IIT JAM Exam: कब होगी परीक्षा? 

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 22 IIT में पीजी कोर्स में लगभग 3000 सीटें दाखिला लिया जाएगा. इसके लिए आईआईटी जैम परीक्षा 2026 15 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

IIT JAM 2026 Dates: नोट कर लें महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन शुरू- 5 सितंबर
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 12 अक्टूबर
  • प्रवेश पत्र- 5 जनवरी 2026
  • परीक्षा तिथि-15 फरवरी 2026
  • रिजल्ट- 20 मार्च 2026

IIT JAM Application Fees: आवेदन शुल्क 

आईआईटी जैम 2026 के लिए एप्लिकेशन फीस एक पेपर के लिए Sc/ST, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है. वहीं अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है. बता दें, इस परीक्षा में दो पेपर के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 1350 रुपये देने होंगे और अन्य उम्मीदवारों के लिए 2700 रुपये है. वहीं परीक्षा शहर, पेपर, कैटेगरी या जेंडर में परिवर्तन के लिए 300 रुपये फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें- ICAI: भारी बारिश और बाढ़ के कारण, जम्मू कश्मीर और पंजाब में CA परीक्षा स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >