CBSE Board Sample Paper 2026 Maths Class 10th: 3 घंटे और 38 सवाल, यहां देखें सीबीएसई मैथ्स का एग्जाम पैटर्न

CBSE Board Sample Paper 2026 Maths Class 10th: बोर्ड ने सभी विषय के लिए 10वीं-12वीं क्लास के लिए सैंपल पेपर जारी किया है. अगर आप भी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आज हम आपको मैथ्स विषय का सैंपल पेपर दिखाएंगे.

CBSE Board Sample Paper 2026 Maths Class 10th: सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ने सभी विषय के लिए 10वीं-12वीं क्लास के लिए सैंपल पेपर जारी किया है. अगर आप भी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आज हम आपको मैथ्स विषय का सैंपल पेपर दिखाएंगे, जिसकी मदद से आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. सैंपल पेपर हल करने से टाइम मैनेजमेंट और स्पीड दोनों में सुधार होता है. इसलिए अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो अभी से सैंपल पेपर के साथ तैयारी शुरू कर दें.

CBSE Board Sample Paper 2026 Maths Class 10th: यहां देखें मैथ्स क्लास 10 का सैंपल पेपर

CBSE Board Class 10th Exam Pattern: देखें मैथ्स क्लास 10 परीक्षा का पैटर्न

सीबीएसई 10वीं कक्षा का पेपर 3 घंटे का होगा. यह पूरा पेपर 80 मार्क्स का होगा. इसमें कुल 38 सवाल और 5 सेक्शन होंगे. मैथ्स के पेपर में MCQ, शॉर्ट आंसर, लॉन्ग आंसर और केस स्टडी बेस्ड सवाल आएंगे. सभी स्टूडेंट्स ध्यान दें कि मैथ्स की परीक्षा में कैलकुलेटर का इस्तेमाल नहीं करना है.

यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: 34 सवाल और सभी जरूरी, देखें बिजनेस स्टडीज का सैंपल पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >