क्या है IELTS परीक्षा, सफल होने पर मिलता है विदेश जाने का अवसर

IELTS Exam: अगर किसी भारतीय युवा को बाहर जाकर पढ़ाई करनी है तो उन्हें IELTS का एग्जाम देना पड़ता है. यह एक अंग्रेजी भाषा की परीक्षा है, जिसके जरिए विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिलता है. IELTS एग्जाम में चार सेक्शन होते हैं. इस परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए जैसे कि फीस, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

IELTS Exam: अंग्रेजी आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण भाषा बन गई है. देश विदेश की बड़ी यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने के लिए अंग्रेजी आना बहुत जरूरी है. विदेशों में फिर चाहे वो अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा हो या जर्मनी, चीन, कोरिया जैसे देश, हर जगह पढ़ाई के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. इसका एक कारण यह भी है कि अंग्रेजी ग्लोबल लैंग्वेज है. यह एक साथ कई देशों के लोगों को कनेक्ट करती है. ऐसे में अगर किसी भारतीय युवा को बाहर जाकर पढ़ाई करनी है तो उन्हें IELTS का एग्जाम देना पड़ता है. इस परीक्षा के जरिए कैंडिडेट्स की अंग्रेजी का स्तर जांचा जाता है और फिर उन्हें स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IELTS परीक्षा क्या है?

What Is IELTS Exam In Hindi: IELTS परीक्षा क्या है? 

IELTS का फुलफॉर्म है, International English Language Testing System. यह एक अंग्रेजी भाषा की परीक्षा है, जिसके जरिए विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिलता है. यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएसए और कनाडा में एडमिशन के लिए मुख्य रूप से यह परीक्षा ली जाती है. 

IELTS Exam Pattern: देखें एग्जाम पैटर्न 

IELTS एग्जाम में चार सेक्शन होते हैं, जिसमें लिखना (Writing), सुनना (Listening), पढ़ना (Reading) और बोलना (Speaking) शामिल हैं. सभी सेक्शन में अच्छा स्कोर करना जरूरी है. इस परीक्षा में सभी कैंडिडेट्स को न्यूनतम 1 से उच्चतम 9 के पैमाने पर स्कोर करना होता है. जैसे 9 बहुत अच्छा (Very Good) और एक बहुत खराब (Very Poor), विभिन्न देशों के लिए ये स्कोर अलग-अलग होते हैं. इस परीक्षा को काफी भरोसेमंद परीक्षा मानी जाती है. इस परीक्षा को आप कितनी भी बार दे सकते हैं और इसका स्कोर 2 साल तक वैलिड (IELTS Exam Validity) रहता है.


IELTS Exam Fees: आवेदन शुल्क 

IELTS परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को करीब 16,250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होता है. यह राशि काफी ज्यादा है. लेकिन कैंडिडेट्स जितनी भी बार ये परीक्षा देते हैं, उन्हें इस शुल्क का भुगतान करना होता है. 

IELTS Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता?  

ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा को देना चाहते हैं उनके लिए शैक्षणिक योग्यता जानना बहुत जरूरी है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IELTS परीक्षा के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है. फिर चाहे आप विदेश में नौकरी करना चाहते हों या पढ़ाई, आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

IELTS Exam Age Limit: परीक्षा के लिए आयु सीमा 

भारत में आईईएलटीएस परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने IELTS परीक्षा देने वालों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की है. हालांकि, 16 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों के लिए ये परीक्षा नहीं है. लेकिन वे चाहे तो ये परीक्षा दे सकते हैं. वैसे इस परीक्षा को देने वाले कैंडिडेट्स के पास वैलिड पासपोर्ट होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- High Salary और काम कुछ नहीं! दुनिया की 5 मौज वाली नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >