ICSI CSEET का एडमिट कार्ड जारी, 1 अक्टूबर से एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

ICSI CSEET Admit Card 2026: ICSI CSEET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएसईईटी अक्टूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार icsi.edu पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

ICSI CSEET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया यानी ICSI ने अक्टूबर 2026 सत्र की कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा नामांकन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आईसीएसआई की वेबसाइट icsi.edu पर एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है. कक्षा 12वीं पास छात्र सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में सीधा एडमिशन लेने के लिए इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत है.

1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

आईसीएसआई के ऑफिशियल टाइमटेबल के अनुसार CSEET अक्टूबर 2026 की परीक्षा 1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को होगी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

तारीखविषयसमय
1 अक्टूबरबिजनेस कम्युनिकेशनदोपहर 2:30 से शाम 5:45 बजे तक
3 अक्टूबरफंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंगदोपहर 2:30 से शाम 5:45 बजे तक
5 अक्टूबरइकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंटदोपहर 2:30 से शाम 5:45 बजे तक
6 अक्टूबरबिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंटदोपहर 2:30 से शाम 4:45 बजे तक

आईसीएसआई की टाइमटेबल में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 2:30 से 2:45 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है.

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना चाहिए. एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसके साथ वैलिड फोटो आईडी भी रखना जरूरी है. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए केंद्र का नाम और पता भी अच्छी तरह जांच लें.

आईसीएसआई के अनुसार ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर ही उपलब्ध करा दिया जाता है. इसे डाक के जरिए अलग से भेजने की व्यवस्था नहीं है.

ऐसे डाउनलोड करें CSEET एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए 'Latest@ICSI' या 'Student' सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. CSEET अक्टूबर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर दिख रहे 'Download Admit Card for CSEET October 2026 Examination' लिंक को खोलें.
  5. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल, जैसे 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  6. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: https://icsi.results.shiksha/admit-cards/

ये भी पढ़ें: जमुई की संस्कृति को UPSC में रैंक 17, बनीं यूपी में IAS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >