ICAR परीक्षा के लिए NTA ने जारी की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

ICAR 2026 City Slip: NTA ने ICAR परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. बिना लास्ट मिनट का वेट किए आप सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें. सिटी स्लिप के जरिए परीक्षा किस शहक में आयोजित की जाएगी इसके बारे में जानकारी मिलेगी.

ICAR 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ICAR 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. एजेंसी ने एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इसके साथ ही दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) रिक्वेस्ट पोर्टल भी खोल दिया गया है.

उम्मीदवार अब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान स्क्राइब की जरूरत है, उन्हें जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना रिक्वेस्ट दर्ज करना होगा.

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप क्या है?

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. इससे अभ्यर्थी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं. हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं है. परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी.

PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पोर्टल खुला

NTA ने पात्र PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब रिक्वेस्ट पोर्टल भी एक्टिव कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान लेखक (Scribe) की सुविधा चाहिए, वे निर्धारित पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें.

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

  • NTA की ICAR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • ICAR 2026 Advance City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ करके लॉगिन करें.
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

उम्मीदवारों के लिए NTA की सलाह

NTA ने सभी उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही अपडेट प्राप्त करने की अपील की है. साथ ही, जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की जरूरत है, वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना अनुरोध दर्ज करें.

यह भी पढ़ें- NTA ने NEET के लिए शुरू की फीस रिफंड प्रक्रिया, बैंक अकाउंट डिटेल्स ऐसे करें अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >