GATE फॉर्म में हुई गलती? अब 10 नवंबर तक मिलेगा सुधार का मौका, IIT ने बढ़ाई लास्ट डेट

GATE Correction Window Last Date: गेट परीक्षा के फॉर्म में सुधार करने के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. IIT गुवाहाटी ने आज यानी कि 4 नवंबर को आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट (Last Date) फिक्स की थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर, 2025 कर दिया गया है.

GATE Correction Window Last Date: गेट परीक्षा के लिए अप्लाई किया है तो आपके लिए काम की जानकारी है. IIT गुवाहाटी ने आज यानी कि 4 नवंबर को आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट फिक्स की थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर, 2025 कर दिया गया है. आवेदन सुधार विंडो GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट, यानी gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध है.

GATE Application Form: गेट फॉर्म में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?

  • नाम
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा शहर
  • पेपर विकल्प
  • लिंग
  • श्रेणी

GATE Exam Pattern: गेट परीक्षा पैटर्न

GATE 2026 में तीन प्रकार के प्रश्न होंगे, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT). MCQ में, चार विकल्पों में से केवल एक ही सही होता है, जबकि MSQ में, एक या अधिक विकल्प सही हो सकते हैं. NAT प्रश्नों के लिए, उम्मीदवारों को वर्चुअल कीपैड का उपयोग करके अपना उत्तर मैन्युअल रूप से दर्ज करना होगा.

GATE Correction Window: कैसे करें गेट परीक्षा के फॉर्म में सुधार?

  • सबसे पहले GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
  • लॉगिन सेक्शन में जाकर Enrollment ID और Password डालें.
  • अब Application Form Correction लिंक पर क्लिक करें.
  • जहां बदलाव करना है (जैसे नाम, कैटेगरी, एग्जाम सिटी आदि) वहां सही जानकारी भरें.
  • बदलाव करने के बाद Preview में सारी जानकारी दोबारा जांच लें.
  • अगर कोई अतिरिक्त फीस लगती है, तो उसे ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आखिर में Submit पर क्लिक करें और फाइनल करेक्शन की कॉपी डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- CAT एडमिट कार्ड अब 5 नहीं, 12 नवंबर को होगा जारी, IIM ने जारी किया नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >