GATE 2026: कल से शुरू है गेट परीक्षा के लिए आवेदन, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

GATE 2026 Registration: गेट परीक्षा देना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कल से यानी कि 28 अगस्त 2025 से गेट परीक्षा लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2025 है. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल देख लें.

GATE 2026 Registration: आईआईटी गुवाहाटी की ओर से कल से यानी कि 28 अगस्त 2025 से ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. इस परीक्षा के जरिए एमटेक कोर्सेज में दाखिला मिलता है. साथ ही गेट परीक्षा स्कोर के आधार पर कई सारी सरकारी नौकरियां भी मिलती हैं. ऐसे में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है तो पढ़ें पूरी खबर. 

GATE 2026 Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

गेट की परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर कराई जाती है. इस परीक्षा के लिए 28 अगस्त 2025 से 28 सितंबर 2025 तक आवेदन किए जाएंगे.  आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं. 

आवेदन शुल्क 

  • महिला / SC / ST / PwD उम्मीदवार: ₹1,000 प्रति पेपर
  • अन्य सभी उम्मीदवार: ₹2,000 प्रति पेपर
  • विस्तारित अवधि (29 सितंबर – 9 अक्टूबर 2025):
  • महिला / SC / ST / PwD उम्मीदवार: ₹1,500 प्रति पेपर
  • अन्य सभी उम्मीदवार: ₹2,500 प्रति पेपर

GATE 2026 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • “GATE 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें. 
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें. 
  • आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें. 
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. 
  • सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें. 

GATE 2026 एग्जाम पैटर्न

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. MCQ (Multiple Choice Questions), MSQ (Multiple Select Questions) और NAT (Numerical Answer Type Questions) के सवाल इस परीक्षा में पूछे जाते हैं. कुल 65 प्रश्न पूछे जाते हैं. 10 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड से और 55 प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे. गेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है. वहीं परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है. 

इन संस्थानों में मिलेगा दाखिला

गेट (GATE) परीक्षा पास करने के बाद आपको कई प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे कि IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), और IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान) में MTech या MS डिग्री के लिए दाखिला मिलता है. इसके अलावा, आप डायरेक्ट PhD में भी प्रवेश पा सकते हैं और कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में सरकारी नौकरी पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced: 18188 छात्रों में सबसे आगे Delhi Zone के छात्र, देखें टॉप 3 का पास प्रतिशत 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >