NTA ने जारी किया नोटिस, CUET परीक्षा के लिए दोबारा खोली गई सब्जेक्ट करेक्शन विंडो

CUET UG 2026 Subject Correction: अब स्टूडेंट्स अपने चुने गए विषय में सुधार कर सकते हैं. NTA ने करेक्शन विंडो खोल दिए हैं.

CUET UG 2026 Subject Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है. NTA ने सब्जेक्ट करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है. ऐसे छात्र जिन्होंने आवेदन के दौरान विषय चयन में गलती कर दी थी, वे अब इसे सुधार सकते हैं. CUET UG की परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू होगी.

कब तक कर सकते हैं करेक्शन?

NTA ने सीमित समय के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव की है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के अंदर ही अपने विषयों में बदलाव कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा. सभी कैंडिडेट्स के पास 19 अप्रैल 2026 तक का समय है.

देखें NTA का नोटिस

क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव?

इस करेक्शन विंडो के जरिए छात्र अपने चुने गए विषय (Subjects) में बदलाव या सुधार कर सकते हैं. हालांकि, अन्य डिटेल्स में बदलाव की अनुमति सीमित हो सकती है, इसलिए आधिकारिक गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

कहां करें करेक्शन?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. यहां देखें स्टेप्स –

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर CUET UG 2026 Login या Correction Window लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करके लॉगिन करें
  • लॉगिन करने के बाद Application Form खुलेगा
  • अब Subject Selection सेक्शन में जाएं
  • यहां अपने चुने हुए विषयों में जरूरी बदलाव/सुधार करें
  • बदलाव करने के बाद Save/Submit पर क्लिक करें
  • अगर लागू हो तो अतिरिक्त फीस जमा करें
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके प्रिंट आउट रख लें

कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप?

CUET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाएगी. इसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें.

एडमिट कार्ड कब आएगा?

एडमिट कार्ड भी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, डेट और टाइमिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

CUET UG देश की कई केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए अहम परीक्षा है. ऐसे में छोटी-सी गलती भी छात्रों के लिए परेशानी बन सकती है, इसलिए इस करेक्शन विंडो का सही इस्तेमाल करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- JAC Board Result 2026: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >