CUET UG के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

CUET UG 2026: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी एग्जाम को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CUET UG एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एग्जाम सेंटर चेक कर सकते हैं.

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG परीक्षा के लिए Exam City Slip जारी कर दी है. अब उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी. जो छात्र देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए CUET UG एक बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें CUET UG 2026 Exam City Slip

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CUET UG 2026 Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन भरकर Login करें.
  • लॉगिन के बाद आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • यहां आप देख सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 थी, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 रखी गई थी. फॉर्म करेक्शन 9 से 11 फरवरी 2026 तक हुआ. इसके बाद दोबारा आवेदन फॉर्म 23 से 26 फरवरी 2026 तक खोला गया. सब्जेक्ट डिटेल अपडेट करने का मौका 17 से 19 अप्रैल 2026 तक दिया गया.

NTA ने दी जानकारी

एडमिट कार्ड जल्द

NTA ने साफ किया है कि जारी की गई Exam City Slip एडमिट कार्ड नहीं है. यह केवल पहले से जानकारी देने के लिए जारी की गई है, ताकि छात्र जान सकें कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा. असली Admit Card बाद में अलग से जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, यूपी JE का एडमिट कार्ड जारी, 4612 पदों पर वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >