CBSE Board Biology Exam Tips Class 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. बायोलॉजी का पेपर 27 मार्च 2026 को होगा. स्टूडेंट्स के पास एक महीने से अधिक समय है. वे अपनी तैयारी मजबूत कर लें. इस सीमित समय में नया सिलेबस उठाने के बजाय पुराने टॉपिक्स का रिवीजन, सवालों की प्रैक्टिस और कमजोर हिस्सों पर काम करना ज्यादा असरदार रहेगा.
डायग्राम पर करें फोकस
बायोलॉजी की परीक्षा में डायग्राम पर फोकस करना जरूरी है. इसके बिना काम नहीं चलेगा. डायग्राम से High Score करने में मदद मिलेगी. Human Heart, Nephron, Eye, Ear, Brain, Flower, Ovule, DNA/RNA Structure जैसे डायग्राम सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं. डायग्राम में लेबलिंग और साइज -सेप का ध्यान रखें.
टाइम मैनेजमेंट का ध्यान दें
बायोलॉजी हो या किसी भी पेपर का एग्जाम, टाइम मैनेजमेंट जरूरी है. पेपर सही समय में पूरा कर सकें इसके लिए पहले से प्रैक्टिस करते रहें. बायोलॉजी में डायग्राम बनाने में समय लगता है, ऐसे में इसकी भी तैयारी करें.
पिछले साल के सवाल प्रैक्टिस करें
कम समय में रिवीजन के साथ सैंपल पेपर और पिछले साल के सवाल भी बनाएं. इससे बहुत मदद मिलेगी. हमने प्रभात खबर पर सीबीएसई बोर्ड का सैंपल पेपर (CBSE Board Sample Paper) डाला है. आप यहां से मदद ले सकते हैं.
CBSE Board Biology Exam FAQs
बायोलॉजी एग्जाम में डायग्राम कितने जरूरी होते हैं?
बहुत जरूरी, क्योंकि कई सवालों में डायग्राम + लेबलिंग पर सीधे मार्क्स मिलते हैं.
एग्जाम में डायग्राम पेन से बनाएं या पेंसिल से?
हमेशा पेंसिल से बनाएं ताकि लाइन साफ और नीट दिखे.
परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है?
टाइम मैनेजमेंट
डायग्राम बनाते समय सबसे पहले क्या करें?
पहले आउटलाइन, फिर डिटेल और अंत में लेबलिंग करें.
एक डायग्राम पर कितना समय देना चाहिए?
3- 4 मिनट से ज्यादा नहीं, टाइम मैनेजमेंट जरूरी है.
डायग्राम प्रैक्टिस का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
NCERT से देखकर खुद हाथ से 2–3 बार ड्रॉ करना सबसे असरदार तरीका है.
यह भी पढ़ें- AI का रोल स्कूल एजुकेशन में क्या रहेगा? इन 3 स्टेप्स में करेगा मदद
