टॉप MBA कॉलेज में चाहिए एडमिशन, इस तरह करें कैट परीक्षा की तैयारी

CAT Exam Tips: इस बार कैट परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा में अब एक महीने का समय बचा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि लास्ट मिनट (Last Minute Exam Tips) तैयारी के लिए क्या स्ट्रैटजी फॉलो करें. कैट परीक्षा के जरिए टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन (Admission) मिलता है.

CAT Exam Tips: इस बार कैट परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को IIM कोझीकोड द्वारा किया जाएगा. इस परीक्षा में देशभर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. परीक्षा नजदीक है, ऐसे में सभी छात्र तैयारियों में जुटे हुए हैं. अगर आप भी परीक्षा देने वाले हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कम समय में कैसे परीक्षा की तैयारी (CAT Exam Preparation) कर सकते हैं. 

CAT Exam Kya Hai: क्या है कैट परीक्षा? 

कैट एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जो देशभर के कई राज्यों में आयोजित किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए भारत के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में MBA कोर्स में एडमिशन मिलता है. 

CAT Exam Tips: बेसिक को अच्छे से पढ़ें 

कैट परीक्षा के लिए सिलेबस को देखें और जितने भी टॉपिक्स हैं, उनके बेसिक को अच्छे से पढ़ें. बेसिक कॉन्सेप्ट पर पकड़ अच्छी रही तो सवाल आसानी से सॉल्व होंगे. इस तरह ज्यादा से ज्यादा स्कोर करने के चांस बढ़ेंगे. 

CAT Exam Tips: सेट बनाएं और मॉक टेस्ट दें

कैट परीक्षा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए रोजाना सेट बनाकर प्रैक्टिस करें और मॉक टेस्ट जरूर दें. साथ ही सैंपल पेपर (CAT Sample paper) से सवाल हल करें. इससे न सिर्फ आपका कॉन्सेप्ट क्लियर होगा, बल्कि आपको यह भी समझ आएगा कि तैयारी में किन क्षेत्रों पर और काम करने की जरूरत है.

CAT Exam Tips: रिवीजन पर फोकस करें

हर दिन कुछ समय रिवीजन के लिए जरूर निकालें. इससे पुराना सीखा हुआ दोहराने में मदद मिलेगी और नई जानकारी भी दिमाग में बेहतर तरीके से बैठ जाएगी. ध्यान रखें, तैयारी तभी मजबूत होगी जब रिवीजन लगातार किया जाए.

CAT Exam Tips: पिछले साल के सवाल प्रैक्टिस करें 

किसी भी एग्जाम की तैयारी में पिछले साल के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करना बेहद जरूरी होता है. इससे न केवल परीक्षा पैटर्न समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किन टॉपिक्स से बार-बार सवाल पूछे जाते हैं. इससे आपकी तैयारी और भी मजबूत होगी. साथ ही इससे आपको टॉपिक वाइज वेटेज का भी पता चलेगा. 

CAT Exam Tips: टाइम मैनेजमेंट है कुंजी

हर सेक्शन के लिए तय समय सीमा बनाएं और उसी के अंदर सवाल हल करने की आदत डालें. मॉक टेस्ट देते समय असली परीक्षा जैसा माहौल तैयार करें ताकि स्पीड (Speed) और एक्युरेसी (Accuracy) दोनों पर पकड़ बने. ऐसे सवाल जो सॉल्व नहीं हो पा रहे हैं उन्हें बनाने के लिए समय नहीं बर्बाद करें बल्कि जो आसान हों उन्हें जल्दी-जल्दी सॉल्व करें. 

यह भी पढ़ें- विकास दिव्यकीर्ति ने दी बिहार के स्टूडेंट्स को सलाह, कहा- इंग्लिश ठीक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >