बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन आज से, वेबसाइट bsebstet.org पर भरें फॉर्म

BSEB STET 2025 Registration: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSEB STET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. BSEB की तरफ से इसको लेकर नई वेबसाइट लॉन्च की गई है. पहले बिहार बोर्ड ने कहा था कि एसटीईटी के लिए आवेदन secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर करना होगा, लेकिन अब bsebstet.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

BSEB STET 2025 Registration: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ओर से स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSEB STET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस बार बोर्ड ने आवेदन के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है. इच्छुक अभ्यर्थियों को bsebstet.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन की सुविधा और भी आसान कर दी गई है.

BSEB STET 2025 आवेदन की आखिरी तारीख

BSEB STET 2025 के लिए आवेदन 19 सितम्बर से शुरू हो रहा है. उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 तक ही आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें. परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां बिहार बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन में साझा करेगा.

BSEB STET के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “STET 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

Bihar STET Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

Bihar STET 2025 की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच होगी. इसमें शामिल होने वाले सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नियमित रूप से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर विजिट करते रहें. वहीं परीक्षा के नियम और निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार में फैशन डिजाइनिंग का टॉप कॉलेज, स्टूडेंट को मिला 20 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >