2 घंटे में पूछे जाएंगे 150 सवाल, बिहार के पंचायती राज विभाग में ऐसे होगी ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा

BPSC Auditor Exam Pattern in Hindi: बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की भर्ती के लिए परीक्षा होने वाली है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स यहां एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं.

BPSC Auditor Exam Pattern in Hindi: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑडिटर भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को होगी. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 102 पदों पर भर्तियां होनी हैं. बिहार में ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आ गई है अब जल्द ही ए़डमिट कार्ड जारी होगा.

बिहार में ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2026 तक का समय मिला था. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा 5 जुलाई को होगी. प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न (BPSC Auditor Exam Pattern) नीचे देख सकते हैं.

BPSC Auditor Exam Pattern: ऐसा रहेगा प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय पर आधारित होगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी मल्टीपल चॉइस (MCQ) होंगे. हर प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक सही उत्तर चुनना होगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है और इसमें कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को समय का सही प्रबंधन करना होगा.

पासिंग मार्क्स क्या हैं?

BPSC की ओर से अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी तय किए गए हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे. पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इससे कम अंक आने पर उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

BPSC Auditor Exam Pattern in Hindi

सेलेक्शन प्रोसेस

ऑडिटर भर्ती में चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित होगा. प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी. अगर प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या तय पदों से ज्यादा होती है तो लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ₹44,900 से ज्याद होगी हर महीने की सैलरी, ISRO ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 30 से आवेदन शुरू 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >