BPSC 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

BPSC 33rd Judicial Service Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है. ऐसे में अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा. BPSC की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि […]

BPSC 33rd Judicial Service Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है. ऐसे में अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा. BPSC की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने Writ Petition Civil No. 1110/2025 में 22 मई 2026 को अंतरिम आदेश जारी किया था. इसी आदेश के आधार पर आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है.

पहले यह परीक्षा 3 जून 2026 को आयोजित की जानी थी. बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसकी तैयारी में जुटे हुए थे. अचानक परीक्षा टलने की खबर आने के बाद अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज हो गई है.

BPSC 33rd Judicial Service नई परीक्षा तारीख बाद में होगी जारी

फिलहाल आयोग ने नई परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं की है. BPSC ने साफ कहा है कि अगली तारीख बाद में ऑफिशियल नोटिस के जरिए जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर लगातार नजर बनाए रखें.

परीक्षा स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को केवल BPSC की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए. किसी भी फर्जी नोटिस या अफवाह से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >