फिर CBSE से नाराज हुए छात्र, अब धुंधली कॉपी को देख मचा बवाल

CBSE Class 12 Re-evaluation Portal: CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजों के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है. कई छात्रों ने जब अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए अप्लाई किया, तो उन्हें मिली हुई पीडीएफ फाइलें बहुत धुंधली और काली मिली.

CBSE Class 12 Re-evaluation Portal: CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद CBSE के लिए अब सबसे मुश्किल काम ये है कि छात्रों को यकीन दिलाया जाए कि उनके नंबर सही दिए गए हैं. रिजल्ट आने के बाद से हर एक दिन CBSE के ऊपर एक नए सवाल खड़े हो रहे है.

रिजल्ट घोषित होते ही कई विद्यार्थी अपनी कम मार्क्स की शिकायत कर रहे हैं. उनका मानना है कि ऑन स्क्रीन मार्किंग की प्रक्रिया से ये समस्या हुई है. हालांकि फिर बोर्ड ने इस मुद्दे पर छात्रों की मदद के लिए स्कैन की गई आंसर शीट डाउनलोड करने की सुविधा दे दी थी. इसके बाद कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन भी किया लेकिन अब आंसर शीट डाउनलोड करने के बाद एक नया बवाल सामने आया.

CBSE Class 12 Re-evaluation Portal: धुंधली दिखी आंसर शीट

सोशल मीडिया पर कई आंसर शीट तेजी से फैल रही हैं जो बहुत ज्यादा धुंधली हैं. लोग इसे देख कर हैरान हैं, क्योंकि उसमें लिखे शब्द साफ नहीं दिख रहे और पढ़ना मुश्किल लग रहा है. अगर छात्र अपनी खुद की लिखाई नहीं समझ पा रहे तो अंक देने वाले टीचर्स ने इसे चेक कैसे किया होगा.

इस पूरे मामले ने ऑन स्क्रीन मार्किंग की व्यवस्था पर फिर से संदेह पैदा कर दिया है. शुरुआत में छात्रों ने डिजिटल चेकिंग पर सवाल उठाए थे अब स्कैनिंग की खराब क्वालिटी को लेकर भी नाराजगी बढ़ गई है. कई लोगों का कहना है कि ऐसी फजी स्कैनिंग में सही अंक देना नामुमकिन है.

X पर छात्रों ने किया पोस्ट:

धुंधली आंसर शीट मिलने के बाद अब अभिभावकों का गुस्सा भी फूट पड़ा है. पैरेंट्स ने CBSE के सामने यह मांग रखी है कि सभी आंसर शीट का मूल्यांकन नए सिरे से कराया जाए. इसके अलावा उन्होंने री-इवैल्यूएशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने और तकनीकी गड़बड़ी के बदले छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने की भी अपील की है.

CBSE ने दिया जवाब

छात्रों द्वारा लगातार पोर्टल पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसपर सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जवाब दिया गया है. सीबीएसई ने X पोस्ट शेयर कर कहा है कि वेबसाइट पर सभी फंक्शन सही हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं की आंसर शीट री-चेकिंग पोर्टल बिल्कुल ठीक, 3 घंटे में आए 3.8 लाख आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >