AIBE 22 Notification 2026: अगर आप लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और वकालत शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 22 Notification 2026 जारी कर दिया है. इसके साथ ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है.
AIBE यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन वह परीक्षा है जिसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को Certificate of Practice (CoP) मिलता है. इसके बाद ही वे देश में वकालत कर सकते हैं.
AIBE 22 का पूरा शेड्यूल
| इवेंट | तारीख |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 19 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 14 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 29 नवंबर 2026 |
| रिजल्ट | 7 से 10 जनवरी 2027 |
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार AIBE 22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 30 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी होंगे और परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
ऐसे करें AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
AIBE परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को तय कटऑफ हासिल करना जरूरी होता है. जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे. वहीं एससी, एसटी और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Certificate of Practice दिया जाता है, जिसके बाद वे आधिकारिक रूप से वकालत शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: LLB की सीटें घटाने पर छात्रों का सत्याग्रह, TMBU में भूख हड़ताल, 324 सीटें बहाल करने की मांग
