Exams In August 2026: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें इस महीने कई सारी प्रतियोगिता परीक्षाएं होने वाली हैं. ऐसे में इस खबर के साथ अपना कैलेंडर अपडेट कर लें. एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी पहले से ही तैयार कर लें.
अगस्त में SBI की पीओ परीक्षा है. IBPS PO परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को है. रेलवे से लेकर यूपीएससी तक, कई प्रतियोगिता परीक्षाएं अगस्त में होने वाली हैं. इन परीक्षाओं में शामिल होना है तो एग्जाम कैलेंडर देख लें.
Exams In August 2026: अगस्त में होने वाली प्रमुख परीक्षाएं
1. SBI PO Preliminary Exam 2026
सावन महीने के शुरुआत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पीओ की प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जा रही है. परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी, जिसमें टोटल 100 मार्क्स होता है. परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को एक घंटा का समय दिया जाएगा. एडमिट कार्ड SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in/hi/web/careers से डाउनलोड करें.
2.RRB Group D CBT Exam 2026
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.
3.KSP Constable Preliminary Exam 2026
कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) कांस्टेबल भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए और परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देश पहले से जांच लेने चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.
4.MPPSC Assistant Professor Exam 2026
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहायक प्रोफेसर भर्ती के दूसरे फेज की परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा 2 अगस्त यानी कि रविवार को इंदौर और भोपाल में होगी.
5.AP TET 2026
आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) 2026 का आयोजन 5 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन (Computer-Based Test) मोड में किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी जांच लें तथा परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें.
6.UPSC Civil Services Mains Exam 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न सिविल सेवा के पदों पर भर्ती होगी. इस परीक्षा के संबंध में UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
7.IBPS PO Exam
आईबीपीएस (IBPS) अगस्त 2026 में दो प्रमुख बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा. ये परीक्षाएं 22 और 23 अगस्त को होंगी. IBPS SO (Specialist Officer) प्रीलिम्स परीक्षा 29 अगस्त 2026 को होगी. इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी जांच लें तथा परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
Exams In August 2026: उम्मीदवार क्या करें?
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा अगले महीने है, वे संबंधित भर्ती एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की योजना बनाएं.
