DRDO Recruitment 2024: डिआरडीओ में विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें डिटेल्स

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल), हैदराबाद ने एक वर्ष के लिए ग्रेजुएट, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर उपलब्ध है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 15 दिन है.

DRDO Recruitment 2024: वेकेंसी डिटेल

ग्रेजुएट अपरेंटिस – 15
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस – 10
ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस – 65

DRDO Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा.
जिसके बाद होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा.
आपके सामने जो विंडो आएगी, उसमें आपको अपनी डिटेल्स भरनी होगी.
सभी डिटेल्स को भरने के बाद आप एक बार जांच लें और फिर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

DRDO Recruitment 2024: आयु सीमा

अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पर कोई ऊपरी आयु सीमा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, हालांकि, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल (https://nats.education.gov.in) में पंजीकरण करना आवश्यक है.

DRDO Recruitment 2024: जानें कितनी मिलेगी सैलरी

लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है, इसके साथ-साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की डिग्री होना जरूरी है. 12वीं के साथ डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस वाले उम्मीदवार भी इस अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कंप्यूटर साइंस में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस होना अनिवार्य है. इस भर्ती में चुने जाने वाले उम्मीदवारों को को स्टाइपेंड के रूप में 8 हजार रुपए से 9 हजार रुपए रुपये प्रति माह मिलेंग. ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में 9 हजार रुपये प्रति महीना, 12th पास और कंप्यूटर इन डिप्लोमा साइंस वाले उम्मीदवारों को 8000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >