DRDO apprentice : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की हाई एनर्जी मटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल), पुणे ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.
इस अप्रेंटिस प्रोग्राम के तहत केमिकल इंजीनियरिंग/ केमिकल टेक्नोलॉजी के 10, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 8, कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी/ कंप्यूटर साइंस के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 3 समेत विभिन्न पदों पर अप्रेंटिस का मौका दिया जायेगा.
शैक्षणिक योग्यता
मान्यताप्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. केवल वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र हैं.
इसे भी पढ़ें : Internship programs : युवाओं के लिए इंटरर्नशिप के बेहतरीन मौके
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु एवं छूट अप्रेंटिस एक्ट 1961 के नियमों और एनएटीएस 2.0 गाइडलाइंस के अनुसार निर्धारित हैं.
चयन प्रक्रिया
शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जायेगी. शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू/वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. इसके बाद डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भर कर ऑफलाइन माध्यम से दिये गये पते पर भेजना होगा-
निदेशक, एचइएमआरएल,
रक्षा मंत्रालय/डीआरडीओ, सुतारवाड़ी,
पाषाण, पुणे - 411021 (महाराष्ट्र).
अंतिम तिथि : उम्मीदवारों के आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 अगस्त, 2026 से पहले पहुंच जाने चाहिए.
विवरण देखें : https://drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/vacancy/advtHEMRL10082026.pdf
