Diwali WhatsApp Greetings: प्यार और रोशनी से भरें अपनों का दिन, भेजें ये 30 मैसेज

Diwali WhatsApp Greetings: दिवाली का त्यौहार हो या कोई और पर्व अपनों के साथ मनाने पर इसकी खुशी बढ़ जाती है. दिवाली के शुभ अवसर पर अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों को व्हाट्सअप पर मैसेज (Diwali WhatsApp Greetings) भेजते हैं. ऐसे में आइए, यहां देखें दिल को छू लेने वाले 30 Whatsapp मैसेज, जिन्हें पढ़कर सामने वाला जरूर मुस्कुरा देगा और आपको कहेंगे Happy Diwali.

Diwali WhatsApp Greetings: दीपावली का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्यौहार में लोग एक दूसरे के साथ मिलकर दीप जलाते हैं, घरों को रोशन करते हैं, मिठाई खाते हैं और खुशियां बांटते हैं. धूमधाम से मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल में कुछ तड़का टेक्नोलॉजी और फोन का भी लगा है और लोग दिवाली के शुभ अवसर पर अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों को व्हाट्सअप पर मैसेज (Diwali WhatsApp Greetings) भेजते हैं. ऐसे में आइए, यहां देखें दिल को छू लेने वाले 30 Whatsapp मैसेज, जिन्हें पढ़कर सामने वाला जरूर मुस्कुरा देगा और आपको कहेंगे Happy Diwali

दोस्तों को कहें हैप्पी दिवाली (Happy Diwali 2025)

दिवाली का त्यौहार हो या कोई और पर्व अपनों के साथ मनाने पर इसकी खुशी बढ़ जाती है. हालांकि, कुछ लोग आपसे दूर रहते हैं. ऐसे में सुबह सबसे पहले उठते ही उनको मैसेज करने की इच्छा होती है. अगर आप भी दिवाली पर अपने दोस्तों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ Quotes बता रहे हैं. 

दोस्तों को भेजे ये 30 संदेश (Diwali WhatsApp Greetings In Hindi)

  1. दीपों की रौशनी से जगमगाए आपका संसार, लक्ष्मी जी का वास हो आपके द्वार. शुभ दीपावली!
  2. हर घर में उजाला हो, हर दिल में खुशहाली हो, यही दुआ है हमारी – हैप्पी दिवाली!
  3. पटाखों की गूंज हो, मिठाइयों की मिठास हो, हर दिन आपका खास हो – दीपावली मुबारक!
  4. आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियों की रोशनी बनी रहे – हैप्पी दीपावली!
  5. इस दिवाली आपकी झोली खुशियों से भर जाए, सुख-शांति आपके जीवन में समा जाए.
  6. दीयों की रौशनी से आपका जीवन भी जगमगाए – शुभ दीपावली!
  7. हर पल में खुशियां हों, हर दिन सफलता का उजाला हो – दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  8. लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिले और गणेश जी हर बाधा दूर करें – हैप्पी दिवाली!
  9. दिवाली का ये त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीदें और नई शुरुआत लाए.
  10. दीपावली की रोशनी आपके जीवन को चमका दे, हैप्पी दिवाली टू ऑल!
  11. दीयों की लौ से आपकी सारी परेशानियां दूर हों, शुभ दीपावली!
  12. मिठाइयों से मीठा आपका रिश्ता हो, खुशियों से भरा आपका जीवन हो – हैप्पी दिवाली!
  13. हर कोई मुस्कुराए, हर घर सजे दीपों से – यही हमारी शुभकामना है.
  14. इस दीपावली पर आपके सारे अधूरे सपने पूरे हों.
  15. दीयों की जगमगाहट में खुशियां ढेर सारी आएं – हैप्पी दीपावली!
  16. रोशनी की तरह आपके जीवन में भी चमक बनी रहे.
  17. इस दिवाली पर आपकी मुस्कान सबसे बड़ी मिठाई बने.
  18. लक्ष्मी मां का आशीर्वाद और गणेश जी की कृपा हमेशा आपके साथ हो.
  19. हर दीप आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए – शुभ दीपावली!
  20. इस साल दिवाली सिर्फ घर में नहीं, दिलों में भी जलाएं दीये.
  21. दिल से निकली दुआ है – आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे.
  22. धन-धान्य से भरपूर हो आपका घर – हैप्पी दिवाली!
  23. दीयों की रौशनी, मिठाइयों की मिठास और रिश्तों की गर्माहट – यही है असली दिवाली!
  24. इस दिवाली पर दुखों का अंधेरा मिटे और खुशियों का उजाला फैले.
  25. लक्ष्मी जी का वास हो, सफलता की बरसात हो – दीपावली मुबारक!
  26. आपकी जिंदगी में हर दिन दिवाली जैसी रौशनी हो.
  27. इस दीपावली प्यार, हंसी और सफलता आपके जीवन में सजे.
  28. शुभ दीपावली! आपकी जिंदगी में हमेशा सकारात्मकता बनी रहे.
  29. इस साल दिवाली पर हर ख्वाब हकीकत में बदल जाए.
  30. खुशियां आपके कदम चूमें, सफलता हर दिन आपके साथ हो – हैप्पी दिवाली!

यह भी पढ़ें- प्रकाश के पर्व दिवाली पर 3 छोटे निबंध, 5 मिनट से भी कम में हो जाएगा याद

यह भी पढ़ें- दिवाली पर भेजें ये 20 बधाई संदेश, खुशियों और रौशनी से भर जाएगा जीवन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >