Bihar Police Result: मद्यनिषेध सिपाही और जेल वार्डर के 4128 पदों का रिजल्ट जारी, यहां देखें आगे की प्रक्रिया

CSBC Bihar Police Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद बिहार (CSBC) ने मद्यनिषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलन दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 4128 पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी.

CSBC Bihar Police Result 2026: बिहार में पुलिस और जेल सुरक्षा विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 03-2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

यह रिजल्ट मद्यनिषेध सिपाही (Prohibition Constable), जेल वार्डर (Jail Warder) और चलन दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के कुल 4128 पदों के लिए जारी हुआ है. अभ्यर्थी CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

इस भर्ती के लिए कुल 11,04,733 वैलिडआवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 5,34,735 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा में 80 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कारणों से अयोग्य घोषित किया गया. इसके बाद 5,34,669 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की गई है. लिखित परीक्षा में सफल कुल 13,080 अभ्यर्थियों को PET-PST के लिए चुना गया है.

किस पद पर कितनी थीं रिक्तियां?

लिखित परीक्षा का आयोजन 14 से 17 जून 2026 तक किया गया था. पदों का पूरी डिटेल इस प्रकार है:

  • मद्यनिषेध सिपाही: 1,685 पद
  • जेल वार्डर (कक्षपाल - सुरक्षा सेवा): 2,417 पद
  • चलन दस्ता सिपाही: 108 पद
  • कुल पद: 4,128

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, Operator और Special Branch के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक

रिजल्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर टॉप में दिख रहे Prohibition Dept ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब "Written Examination for Bihar Police Prohibition and Jail Warder Result (Advt No 03-2025)" वाले लिंक पर क्लिक करें.
  4. अब आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
  5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर अपना रिजल्ट चेक करें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Police Prohibition Mobile Squad Constable and Jail Warder Result

अब होगा फिजिकल टेस्ट (PET-PST)

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार PET के लिए कुल 13,080 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक जांच एवं माप (PST) में शामिल होना होगा. मेरिट लिस्ट इसी आधार पर बनेगी.

शारीरिक मापदंडपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थी
ऊंचाई (Height)न्यूनतम 165 सेमीन्यूनतम 155 सेमी
सीना (Chest)81-86 सेमी (बिना फुलाए, फुलाकर)लागू नहीं
दौड़ (Running)1.6 किमी (7 मिनट में)1 किमी (7 मिनट में)
हाई जंप (High Jump)3 फीट 6 इंच2 फीट 6 इंच
लॉन्ग जंप (Long Jump)10 फीट7 फीट
गोला फेंक (Shot Put)16 पाउंड का गोला (14 फीट)12 पाउंड का गोला (8 फीट)

ये भी पढ़ें: कॉलेज में हो रही है मनमानी? 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' पर दर्ज कराएं सीक्रेट शिकायत, 11वें दिन सीधे CM सचिवालय से जारी होगा नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >