Coding and Designing with AI: अगर आपकी इंग्लिश कमजोर है और आपको लगता है कि इस वजह से आप कोडिंग या ग्राफिक डिजाइनिंग जैसी हाई-पेइंग स्किल्स नहीं सीख सकते, तो अब ऐसा सोचना बंद कर दीजिए. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने भाषा की दीवार को पूरी तरह खत्म कर दिया है. आज आप अपनी मातृभाषा यानी हिंदी या हिंग्लिश में कमांड देकर कोडिंग के मुश्किल लॉजिक समझ सकते हैं और बेहतरीन डिजाइन तैयार कर सकते हैं. आपके लिए लाया है ऐसे 3 फ्री AI टूल्स, जिनका इस्तेमाल करके आप घर बैठे बिना किसी भारी फीस के नई टेक स्किल्स सीख सकते हैं.
कोडिंग सीखने के लिए आपका पर्सनल ट्यूटर इन AI टूल्स का सही इस्तेमाल करके आप आज ही अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कर सकते हैं. जानें 3 फ्री AI टूल्स जो आपकी कोडिंग जर्नी में मददगार साबित हो सकते हैं.
ChatGPT
अगर आप पाइथन (Python), HTML या JAVA जैसी लैंग्वेज सीखना चाहते हैं, तो ChatGPT सबसे बढ़िया टूल है. आपको बस इसमें हिंदी या हिंग्लिश में टाइप करना है- "मुझे Python में Loop का मतलब आसान हिंदी में उदाहरण के साथ समझाओ." यह आपको बिना किसी मुश्किल शब्द के एकदम सिंपल भाषा में कोड और उसका लॉजिक समझा देगा. आप अपने लिखे कोड की गलतियां भी इससे सुधरवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: AICTE में खाली सीटों पर इस दिन तक एडमिशन, देखें नया शेड्यूल
Coding and Designing with AI: Leonardo in
फ्री में सीखें डिजिटल आर्ट और डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए शुरुआत में महंगे सॉफ्टवेयर सीखने की जरूरत नहीं है. Leonardo in एक ऐसा AI टूल है, जहां आप सिर्फ लिखकर बता सकते हैं कि आपको कैसा डिजाइन चाहिए. जैसे- "3D स्टाइल में एक चाय की दुकान का पोस्टर बनाओ." यह टूल सेकंडों में आपको बेहतरीन डिजाइन बनाकर दे देगा. इससे आप कलर कॉम्बिनेशन और लेआउट की समझ बढ़ा सकते हैं.
Perplexity AI
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और रोडमैप कई बार गूगल पर सही जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है. Perplexity AI एक ऐसा सर्च टूल है जो किसी भी सवाल का सटीक और स्टेप-बाय-स्टेप जवाब हिंदी में देता है. अगर आप पूछेंगे कि "फ्री में वेबसाइट बनाना सीखने का 30 दिनों का रोडमैप दो", तो यह आपको पूरा प्लान बनाकर दे देगा.
Coding and Designing with AI: शुरुआत कैसे करें?
हर दिन कम से कम 1 घंटा इन टूल्स पर प्रैक्टिस करें.
AI से सवाल पूछते समय संकोच न करें, जैसे दोस्त से बात करते हैं वैसे ही हिंदी में लिखें.
जो लॉजिक या डिजाइन समझ आए, उसे तुरंत अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर खुद बनाकर देखें.
आज के दौर में कंपनियां यह नहीं देखतीं कि आपकी इंग्लिश कितनी फर्राटेदार है, बल्कि यह देखती हैं कि आपके पास काम की स्किल है या नहीं.
ये भी पढ़ें: Best Course after 10th: 10वीं के बाद तुरंत चाहिए नौकरी? जानिए ये टॉप जॉब ओरिएंटेड कोर्स
