CCI Exam City 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी CCI में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. CCI ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी है. इससे उम्मीदवारों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. अब उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे चेक कर सकते हैं.
1 सितंबर को होगी CCI की परीक्षा
CCI की इस भर्ती की लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी की जानकारी पहले जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ आने-जाने की प्लानिंग करने में भी आसानी होगी. हालांकि एग्जाम सिटी की जानकारी को एडमिट कार्ड न समझें. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
148 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के जरिए CCI में कुल 148 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई से शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 थी. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है.
| पद | पदों की संख्या |
| मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) | 8 |
| मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) | 8 |
| जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव | 50 |
| जूनियर असिस्टेंट (जनरल) | 30 |
| जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) | 50 |
| असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) | 1 |
| असिस्टेंट मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) | 1 |
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2026: 80 पोस्ट पर निकली भर्ती, 22 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, जानें भर्ती की पूरी डिटेल
ऐसे चेक करें अपनी एग्जाम सिटी
- उम्मीदवार सबसे पहले CCI की ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाएं.
- इसके बाद "What's New" सेक्शन में जाएं.
- यहां CCI भर्ती 2026 से जुड़ा एग्जाम सिटी वाला लिंक खोजें.
- अब एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही आपकी परीक्षा का शहर आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अब एग्जाम सिटी, परीक्षा की तारीख और दूसरी जानकारी ध्यान से जांच लें.
- एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना भी बेहतर रहेगा.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एग्जाम सिटी की जानकारी ले सकते हैं.
Cotton Corporation of India CCI Various Post Exam City Details 2026
सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस
- स्टेज 1 (CBT एग्जाम): सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. इस परीक्षा में प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है.
- स्टेज 2 (डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन): लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स के सभी जरूरी पेपर्स और डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी.
- स्टेज 3 (मेडिकल टेस्ट): आखिरी चरण में मेडिकल जांच होगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें: झारखंड CM के ऐलान के बाद रद्द होंगी ये प्रमुख भर्ती परीक्षाएं, देखें TDPL एजेंसी से जुड़ी 8 परीक्षाओं की लिस्ट
