CBSE Topper 2025: एसिड अटैक में चली गई आंखें, सीबीएसई में रच दिया इतिहास, 12वीं में 95.6% मार्क्स

CBSE Topper 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही एक नाम काफी चर्चा में रहा है. यह नाम है चंडीगढ़ की रहने वाली एसिड एटैक पीड़िता कैफी का.

CBSE Topper 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ. इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कुल 88.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद चंडीगढ़ की रहने वाली एक छात्रा ‘काफी’ का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. कैफी की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है.

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में चंडीगढ़ की रहने वाली काफी ने 95.6 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हैं. आपको जानकर हैरानी होगी की कैफी एक एसिड अटैक पीड़िता हैं. आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

CBSE Topper 2025: एसिड अटैक पीड़िता ने रचा इतिहास

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में ब्लाइंड स्कूल की छात्रा 17 वर्षीय कैफी ने 95.6 प्रतिशत के प्रभावशाली स्कोर के साथ कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया है. कैफी के पिता बताते हैं कि कैफी के साथ बचपन में ही एक हादसा हुआ था.

बचपन में एसिड अटैक झेला

कैफी जब तीन साल की थीं तब उनपर एसिड से हमला हुआ था. हरियाणा के हिसार जिले के बुढाना गांव में रहने वाले तीन पड़ोसियों ने ईर्ष्या के कारण कैफी पर तब तेजाब से हमला किया था. उस हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी.

दुखद बात यह है कि अपराध की गंभीरता के बावजूद, एसिड अटैक के अपराधियों को अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है. एसिड अटैक सर्वाइवर कैफी दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल करना चाहती है. इसके बाद वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने का सपना देखती है.

ये भी पढ़ें: CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%, तनिषा कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >