CBSE Result Important Notice: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से पहले नोटिस जारी, जानें कब अपलोड होगी 10वीं 12वीं की मार्कशीट

CBSE Result Important Notice: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी हुआ है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से रिजल्ट को लेकर फेक नोटिस पर अलर्ट आया है. ऐसे में जो छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ सकता है.

CBSE Result Important Notice: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से रिजल्ट को लेकर फेक नोटिस पर अलर्ट आया है. ऐसे में जो छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ सकता है. सीबीएसई रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है क्योंकि हाल ही में संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट के लिए एक्सेस कोड जारी किया गया है. हालांकि, रिजल्ट तैयार करने का प्रोसेस फाइनल स्टेज में ही है. जारी नोटिस में सीबीएसई ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई फर्जी खबर फैलाई जा रही है. छात्रों को इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

बीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम 2025 के बारे में कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं दिया है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर डिजिलॉकर के 6 डिजिट कोड्स एक्टिवेट करके रिजल्ट जल्द जारी होने का संकेत दे दिया है.

CBSE Result Important Notice: सीबीएसई ने जारी किया नोटिस

देशभर के 40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. देश के स्टूडेंट्स ने भी सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- results.cbse.nic.in पर घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

CBSE Board 10th 12th Result ऐसे करें चेक

  • छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाएं.
  • अब CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 या CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड को भरें.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए Submit पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

CBSE Board Result Website: इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in

छात्र CBSE के रिजल्ट को विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्कूल से 6 डिजिट वाला डिजिलॉकर एक्सेस कोड लेना होगा. यह कोड स्कूलों को cbse.digitallocker.gov.in पर उनके डिजिलॉकर खाते के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Result 2025 Update: RBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, rajresults.nic.in पर सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >