स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इन Top Engineering College में बिना JoSAA के मिलेगा एडमिशन

Top BTech College: भारत के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering College) में JoSAA के जरिए एडमिशन मिलता है. वहीं कुछ कॉलेज ऐसे हैं जहां बिना जोसा के एडमिशन मिलता है. लेकिन JEE Main Score जरूरी है.

Top BTech College: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर, क्रेडिट- Freepik

Top BTech College: बहुत से स्टूडेंट्स को ये लगता है कि जेईई परीक्षा में पास कर लिया तो IIT और NIT जैसे संस्थान में एडमिशन मिल जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है. JoSAA यानी कि Joint Seat Allocation Authority काउंसलिंग के बाद ही कॉलेज पहुंच सकते हैं. लेकिन कई ऐसे फेमस संस्थान हैं, जहां बिना जोसा काउंसलिंग के भी एंट्री मिलती है.

Top BTech College: बिना जोसा के भी मिल सकता है एडमिशन

भारत के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering College) में JoSAA के जरिए एडमिशन मिलता है. लेकिन कई NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए JoSAA जरूरी नहीं है. इन संस्थान में JEE Main स्कोर के आधार पर अलग काउंसलिंग वेबसाइट के जरिए एडमिशन होता है.

कॉलेज/यूनिवर्सिटी की लिस्ट जहां बिना जोसा के एडमिशन मिलता है

इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में JEE Main Score के आधार पर एडमिशन मिलता है. इन कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए जोसा काउंसलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं है-

  • IIIT Hyderabad
  • IIIT Bangalore
  • DA-IICT
  • LNMIIT
  • Thapar University (TIET)
  • Nirma University
  • Jaypee Institute (JIIT)
  • Shiv Nadar University
  • Amity University

अलग से करना होता है अप्लाई

इन कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए अलग से अप्लाई करना पड़ता है. हर कॉलेज जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद खुद की काउंसलिंग प्रक्रिया का डिटेल जारी करता है. तय डेडलाइन में अप्लाई करना होता है.

2026 में JoSAA से बाहर एडमिशन का सिस्टम

2026 में वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों के टेक्निकल बोर्ड्स ने ऑल इंडिया कोटा रिजर्व किया है, जो उन स्टूडेंट्स के लिए है जो JoSAA काउंसलिंग की कैटेगरी में नहीं आते हैं. लेकिन JEE Main के जरिए एडमिशन चाहते हैं. इसके अलावा कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने भी ट्रेंड बदला है और जेईई मेन और बोर्ड मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- IIIT Ranchi में पढ़ने का सपना: जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >