देश के 31 NITs में कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें हैं? देखें कैटेगरी वाइज पूरी लिस्ट

NIT BTech CSE Seats 2026: जोसा काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी हो गया है. देश के सभी 31 एनआईटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस (CSE) की कुल 3744 सीटें हैं. यहां देखें अपनी कैटेगरी की पूरी लिस्ट.

NIT BTech CSE Seats 2026: देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हर साल की तरह इस बार भी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) में ‘कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग’ (CSE) ब्रांच छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है. हजारों छात्र इस हाई-डिमांड ब्रांच में सीट पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. अगर आप भी इस साल NIT से बीटेक कंप्यूटर साइंस करना चाहते हैं, तो JoSAA 2026 काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग करने से पहले सीटों (NIT BTech CSE Seats 2026) का पूरा गणित अच्छी तरह समझ लें.

NIT BTech CSE Seats 2026: देश के सभी 31 NITs में हैं 3700 से ज्यादा कंप्यूटर साइंस सीटें

जोसा 2026 के ऑफिशियल सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देश के सभी 31 NIT में बीटेक की कुल लगभग 25 हजार सीटें हैं. इनमें से 3,744 सीटें केवल कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच की हैं. हालांकि, इन सीटों पर एडमिशन सीधा नहीं होता. NIT में होम स्टेट (HS) कोटा और अदर स्टेट (OS) कोटा के तहत सीटें अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर बंटी होती हैं, जो आपके सिलेक्शन में बड़ी भूमिका निभाती हैं.

कैसे बंटी होती हैं एनआईटी में कैटेगरी वाइज सीटें?

इंजीनियरिंग कॉलेज NIT में ब्रांच के अनुसार कैटेगरी वाइज सीटें तय होती हैं, जिन पर छात्रों को एडमिशन मिलता है. कुल 3,744 कंप्यूटर साइंस सीटों में से 3,669 सीटें मुख्य कैटेगरी वाइज अलॉट की जाती हैं. इसके अलावा, बाकी बची हुई 75 सीटें विशेष रूप से लड़कियों के लिए अतिरिक्त (Supernumerary) सीटों के तौर पर रखी गई हैं. यह सिस्टम इसलिए बनाया गया है ताकि हर वर्ग के छात्रों को बराबरी का मौका मिल सके.

NIT BTech CSE Seats 2026: टॉप NITs में CSE सीटों का गणित

नीचे दी गई टेबल में देश के प्रमुख NIT संस्थानों में कंप्यूटर साइंस (NIT BTech CSE Seats 2026) की सीटों का विवरण दिया गया है. यहां डेटा (होम स्टेट कोटा / दूसरे राज्यों का कोटा) के रूप में दिए गए हैं:

संस्थान का नामओपन कैटेगरी (HS/OS)GEN-EWS (HS/OS)SC कैटेगरी (HS/OS)ST कैटेगरी (HS/OS)OBC-NCL (HS/OS)
MNNIT प्रयागराज50 / 5113 / 1318 / 199 / 934 / 32
MANIT भोपाल35 / 358 / 812 / 135 / 624 / 24
NIT दुर्गापुर32 / 316 / 79 / 105 / 520 / 20
NIT कालीकट27 / 277 / 610 / 105 / 518 / 18
NIT सिलचर25 / 266 / 59 / 105 / 516 / 16
NIT जालंधर24 / 246 / 69 / 95 / 516 / 16

लड़कियों के लिए अतिरिक्त सीटें: महिला उम्मीदवारों के लिए इस साल कुल 75 सीटें अलग से रिजर्व की गई हैं. MNNIT प्रयागराज में 33/32 और MANIT भोपाल में 23/23 सीटें (NIT BTech CSE Seats 2026) लड़कियों के लिए एक्स्ट्रा कोटा के तहत उपलब्ध हैं.

जेईई मेन और जोसा काउंसलिंग से होता है सीट अलॉटमेंट

एनआईटी में बीटेक CSE की सीटों (NIT BTech CSE Seats 2026) पर अलॉटमेंट पूरी तरह से JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है. JEE Main परीक्षा में मिली रैंक के आधार पर छात्र अपनी पसंद के काॅलेज और ब्रांच चुनते हैं. इसके बाद जोसा के अलग-अलग राउंड में उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, होम स्टेट कोटा-अन्य राज्य कोटा और सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर सीटें अलॉट की जाती हैं. इसलिए काउंसलिंग के दौरान सही चॉइस फिलिंग और कॉलेज का सिलेक्शन करना बहुत अहम होता है.

31 NITs और IIEST की पूरी कैटेगरी-वाइज सीट लिस्ट यहां देखें

बाकी बचे हुए सभी राज्यों के एनआईटी संस्थानों की CSE सीटों (NIT BTech CSE Seats 2026) का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

संस्थान का नामओपन (HS/OS)GEN-EWS (HS/OS)SC (HS/OS)ST (HS/OS)OBC-NCL (HS/OS)फीमेल पूल
NIT अगरतला30 / 256 / 712 / 1121 / 60 / 1817 / 19
NIT दिल्ली18 / 195 / 46 / 73 / 313 / 1412 / 12
NIT गोवा6 / 91 / 13 / 01 / 14 / 64 / 5
NIT हमीरपुर19 / 194 / 57 / 73 / 312 / 1313 / 12
NIT सुरथकल19 / 183 / 56 / 73 / 412 / 1111 / 12
NIT मेघालय2 / 70 / 21 / 213 / 10 / 42 / 2
NIT नागालैंड0 / 70 / 20 / 110 / 00 / 34 / 4
NIT पटना23 / 225 / 59 / 94 / 415 / 1515 / 16
NIT पुडुचेरी9 / 102 / 34 / 32 / 27 / 56 / 6
NIT रायपुर17 / 184 / 46 / 63 / 411 / 1112 / 11
NIT सिक्किम7 / 70 / 01 / 22 / 14 / 54 / 4
NIT अरुणाचल2 / 60 / 21 / 415 / 21 / 56 / 5
NIT जमशेदपुर18 / 174 / 47 / 83 / 312 / 1212 / 12
NIT कुरुक्षेत्र17 / 174 / 46 / 63 / 311 / 1111 / 11
NIT मणिपुर11 / 102 / 31 / 47 / 35 / 98 / 7
NIT मिजोरम5 / 41 / 12 / 21 / 13 / 25 / 5
NIT राउरकेला17 / 174 / 46 / 53 / 311 / 1111 / 12
NIT श्रीनगर20 / 205 / 57 / 74 / 312 / 1412 / 13
NIT तिरुचि19 / 184 / 66 / 63 / 313 / 1212 / 12
NIT उत्तराखंड8 / 92 / 13 / 32 / 15 / 54 / 5
NIT वारंगल20 / 205 / 68 / 83 / 414 / 1313 / 14
SVNIT सूरत20 / 215 / 66 / 63 / 414 / 1313 / 13
VNIT नागपुर17 / 175 / 46 / 74 / 312 / 1112 / 11
NIT आंध्र प्रदेश13 / 132 / 46 / 53 / 210 / 99 / 9
IIEST शिबपुर15 / 155 / 56 / 52 / 311 / 1111 / 10

यह भी पढ़ें: अच्छी रैंक पर भी क्यों नहीं मिलता मनपसंद कॉलेज? समझें JoSAA Seat Allotment का पूरा खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >