MBA करने वालों के लिए HR या Finance, जानें कौन सा ऑप्शन है बेहतर

MBA HR vs MBA Finance: मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को HR और फाइनेंस ब्रांच में अक्सर कंफ्यूजन होता है. एमबीए HR और एमबीए फाइनेंस दोनों ही करियर के लिए बेहतर ऑप्शन है. जानें दोनों में अंतर क्या है और किसमें जॉब ज्यादा मिलती है. साथ ही किस फील्ड में सैलरी बेहतर होती है.

MBA HR vs MBA Finance: आज के समय में MBA सबसे पॉपुलर मैनेजमेंट डिग्री में से एक है. MBA करने के बाद स्टूडेंट्स के सामने कई स्पेशलाइजेशन के ऑप्शन  होते हैं, जिनमें HR (Human Resource) और Finance सबसे ज्यादा चुने जाने वाले सेक्टर हैं. लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल होता है कि MBA HR करें या MBA Finance. किसमें जॉब ज्यादा मिलती है और किसमें बेहतर करियर बन सकता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में (MBA HR vs MBA Finance) क्या अंतर है. साथ ही किसमें (MBA HR vs MBA Finance) जॉब के ज्यादा मौके मिलते हैं. 

MBA HR क्या होता है?

MBA HR में कंपनी के स्टाफ को मैनेज करने और ऑर्गनाइजेशन को बेहतर तरीके से चलाने से जुड़ी पढ़ाई होती है. इसमें रिक्रूट्मेंट प्रोसेस, ट्रेनिंग, स्टाफ रिलेशन और कंपनी की पॉलिसीज को समझाया जाता है. MBA HR की शुरुआती सैलरी लगभग 4 लाख से 8 लाख प्रतिवर्ष  हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ सैलरी काफी बढ़ सकती है. 

MBA HR में प्रमुख जॉब प्रोफाइल

  • HR Manager
  • Talent Acquisition Specialist
  • HR Business Partner
  • Training and Development Manager
  • Payroll Manager

MBA HR में जॉब ऑप्शन 

लगभग हर कंपनी में HR डिपार्ट्मेंट होता है, इसलिए HR प्रोफेशनल की जरूरत हमेशा रहती है.आईटी कंपनियां, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां, स्टार्टअप और कॉर्पोरेट सेक्टर में HR की अच्छी डिमांड रहती है. 

MBA Finance क्या होता है?

MBA Finance में पैसे, इंवेस्टमेंट, बैंकिंग, अकाउंटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट से जुड़ी पढ़ाई होती है. यह उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें नंबर, डेटा और फाइनेंशियल एनालिसिस में इंटरेस्ट रहता है. 

MBA Finance में प्रमुख जॉब प्रोफाइल

  • Financial Analyst
  • Investment Banker
  • Finance Manager
  • Risk Manager
  • Credit Analyst

MBA Finance में जॉब के अवसर

फाइनेंस के फील्ड में बैंक, इंवेस्टमेंट कंपनियां, बीमा कंपनियां और कॉर्पोरेट सेक्टर में काफी अवसर होते हैं. इस सेक्टर में अच्छी सैलरी और तेजी से करियर ग्रोथ मिलने की पॉसिबिलिटी ज्यादा होती है. MBA Finance करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 6 लाख से 12 लाख प्रतिवर्ष तक हो सकती है. 

MBA HR vs MBA Finance: किसमें जॉब ज्यादा मिलती है? 

अगर सिर्फ जॉब अवसर की बात करें, तो लगभग हर कंपनी में HR की जरूरत होती है. इसलिए जॉब स्टेबल रहता है. वहीं बैंकिंग, इंवेस्टमेंट और कॉर्पोरेट सेक्टर में ज्यादा जॉब पॉसिबिलिटी और हाई सैलरी मिल सकती है. इसलिए MBA फाइनेंस में सैलरी और ग्रोथ ज्यादा होती है. जबकि HR में जॉब स्टेबल और लगातार मिलती रहती है. 

यह भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी में बनाएं करियर, जानें स्किल्स और सैलरी की पूरी डीटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >