JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है झारखंड बेरोजगार दिवस

JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे छात्रों में रोष देखने को मिल रहा है. स्टूडेंट्स सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर कैंपेन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को लेकर फिर से बदलाव किए, जिसे लेकर छात्रों का गुस्सा फूटा है. पहले झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा अगस्त माह के तीसरे हफ्ते में ली जाने वाली थी, पर अब ये परीक्षा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में ली जाएगी. बार बार एक्जाम डेट्स को लेकर बदलाव और एक्जाम शेड्यूल को जारी करने से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनती दिख रही है. ऐसे में छात्रों द्वारा एक ट्विटर कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें हैशटैग झारखंड रोजगार दिवस ट्रेंड करने लगा है. छात्र भी इस हैशट्रैग का उपयोग कर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं.

सीएम के जन्मदिन के दिन से ट्विटर पर ये कर रहा है ट्रेंड


एक एक्स यूजर ने लिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को युवा बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया गया. एक्जाम डेट में जल्द बदलाव किया जाए

JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चलाया जा रहा है ट्विटर कैंपेन, आप भी हो सकते हैं शामिल

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स आगे बढ़ने से छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा शायद इस बार भी नहीं …

JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स फिर से आगे बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

एक यूजर ने किया ये ट्विट


एक यूजर ने लिखा है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को झारखंड के युवा बेरोजगार दिवस के तौर पर मना रहे हैं, नौकरियों के वादे को लेकर हेमंत सोरेन जी पर विपक्ष भी हमलावर है.

यूजर ने कर दी शिकारी से तुलना


एक अन्य यूजर ने लिखा है सावधान झारखंड, शिकारी आएगा,जाल बिछाएगा,दाना डालेगा,पर लोभ में आकर फंसना नहीं.

छात्र बोले, हर चीज के लिए आंदोलन

एक यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा है वैकेंसी के लिए आंदोलन करो, सिलेबस के लिए आंदोलन करो, परीक्षा तिथि के लिए आंदोलन करो, रिजल्ट के लिए आंदोलन करो, ज्वाइनिंग के लिए आंदोलन करो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >