JSSC CGL Exam Date 2024: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की डेट अनाउंस, पास करने के बाद ज्वाइनिं इतनी मिलेगी सैलरी

JSSC CGL Date 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा तिथि की घोषणा हो गई है. यहां हम बता रहे हैं कि परीक्षा पास कर ज्वाइनिंग करने पर कितनी सैलरी मिलेगी.

JSSC CGL Date 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर को होगा. अब छात्रों को परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है, जिसे भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा. उम्मीद है सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा. आपको बता दें प्रवेश पत्र के लिए फिलहाल कोई सूचना या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.

जेसएएससी सीजीएल की परीक्षा डेट्स क्या है ?

जेसएएससी सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी.

पेपर: परीक्षा में तीन पेपर होंगे- पेपर I, पेपर II और पेपर III
अवधि: प्रत्येक पेपर 2 घंटे (120 मिनट) का होगा

JSSC CGL 2024 Date Announced: झारखंड सचिवालय सहायक एक्जाम डेट हुई अनाउंस, यहां देखें

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स आगे बढ़ने से छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा शायद इस बार भी नहीं …

JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स फिर से आगे बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

JSSC CGL Date 2024: परीक्षा पैटर्न

पेपर I

विषय: हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा।
प्रश्नों की संख्या: प्रति विषय 60 प्रश्न।
कुल अंक: 360 अंक (प्रति विषय 180 अंक)
प्रकृति: क्वालीफाइंग प्रकृति।

पेपर II

विषय: उम्मीदवार द्वारा चुनी गई क्षेत्रीय या चयनित भाषा
प्रश्नों की संख्या: 100
कुल अंक: 300

पेपर III


विषय: सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन, तर्क और मानसिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, झारखंड का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर।
प्रश्नों की संख्या: 150
कुल अंक: 450

JSSC CGL Date 2024: मार्किंग स्कीम

सही उत्तर: +3 अंक
गलत उत्तर: -1 अंक

जेएसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड कब तक जारी हो सकता है ?

जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) एडमिट कार्ड 2024 सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में, परीक्षा से लगभग 7-10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक JSSC वेबसाइट: jssc.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है.

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर ज्वाइनिंग पर कितनी मिलेगी सैलरी ?

सहायक शाखा अधिकारी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये
जूनियर सचिवालय सहायक 19,900 रुपये से 63,200 रुपये
ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये
योजना सहायक 29,200 रुपये से 92,300 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >