JoSAA में सीट अपग्रेड करने का क्या है सही तरीका? समझें पूरा गणित

JoSAA seat upgrade process: JoSAA काउंसलिंग 2026 में मनपसंद IIT या NIT सीट चाहते हैं. जानें Freeze, Float और Slide विकल्पों का सही यूज और सीट अपग्रेड करने का पूरा प्रोसेस.

JoSAA seat upgrade process: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए JEE Main और JEE Advanced का रिजल्ट आने के बाद सबसे बड़ा और जरूरी पड़ाव होता है JoSAA काउंसलिंग. इस काउंसलिंग के दौरान कई बार छात्रों को पहले या दूसरे राउंड में अपनी पसंद की टॉप सीट नहीं मिलती. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि JoSAA आपको अपनी सीट अपग्रेड करने का मौका देता है. अगर आप भी अपनी मिली हुई सीट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उससे बेहतर कॉलेज या ब्रांच चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि सीट अपग्रेड (JoSAA seat upgrade process) करने का सही तरीका क्या है. 

सीट मिलते ही सबसे पहले करें ‘ऑनलाइन रिपोर्टिंग’

JoSAA 2026 के किसी भी राउंड में जैसे ही आपको कोई सीट अलॉट होती है, तो अपग्रेड की रेस में बने रहने के लिए आपको Online Reporting करनी ही होगी. अगर आप यह स्टेप छोड़ देते हैं, तो आप काउंसलिंग प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे. ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आपको ये तीन काम करने होते हैं:

  • डॉक्यूमेंट अपलोड: अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे 10th 12th की मार्कशीट, JEE एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि) पोर्टल पर अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान: सीट एक्सेप्टेंस फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • विकल्प का चुनाव: अपनी इच्छा के अनुसार ‘Willingness Option’ (फ्रीज, फ्लोट या स्लाइड) को चुनें.

बेहतर कॉलेज और ब्रांच के लिए चुनें ‘फ्लोट’

सीट अपग्रेड (JoSAA seat upgrade process) करने का सबसे मुख्य और सही तरीका है ‘Float’ ऑप्शन को चुनना. जब आप फ्लोट चुनते हैं, तो इसका मतलब होता है जो सीट मिली है, वह तो रिजर्व रहे, लेकिन अगर अगले राउंड में चॉइस लिस्ट में से इससे ऊपर का कोई बेहतर कॉलेज या बेहतर ब्रांच मिलती है, तो चुन सकें. अगर अगले राउंड में सीट अपग्रेड नहीं होती है, तो आपकी पुरानी सीट पूरी तरह से सुरक्षित रहती है. 

कॉलेज वही रखना है पर ब्रांच बदलनी है? तो चुनें ‘स्लाइड’

कुछ छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें अपनी पसंद का कॉलेज (जैसे कोई खास IIT या NIT) मिल चुका होता है, लेकिन वे उस कॉलेज में अपनी ब्रांच अपग्रेड कराना चाहते हैं. इसके लिए JoSAA में ‘Slide’ का ऑप्शन दिया जाता है. उदाहरण के लिए अगर आपको NIT त्रिची में मैकेनिकल इंजीनियरिंग मिली है और आप उसी NIT त्रिची में CSE या ECE चाहते हैं, तो ‘स्लाइड’ ऑप्शन चुनें. इससे आपका कॉलेज फिक्स रहेगा, बस ब्रांच अपग्रेड होने के चांस रहेंगे. 

JoSAA seat upgrade process: चॉइस फिलिंग लिस्ट का गणित समझें

सीट अपग्रेडेशन पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपने काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपनी ‘चॉइस फिलिंग लिस्ट’ कैसे बनाई थी. JoSAA का सॉफ्टवेयर हमेशा ऊपर से नीचे के क्रम में आपकी चॉइस देखता है. 

अगर आपको 15वें नंबर की चॉइस मिली है और आपने ‘फ्लोट’ चुना है तो अगले राउंड में सॉफ्टवेयर केवल 1 से लेकर 14वें नंबर तक की चॉइस में ही आपके लिए अपग्रेडेशन ढूंढेगा. 16वें या उसके नीचे के नंबर की सीट आपको कभी नहीं मिलेगी. इसलिए हमेशा बेहतर चॉइस को ऊपर रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर में कैसे बदलती है ब्रांच? जानें योग्यता, नियम और पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >