Jobs Without Excel: अगर आप प्राइवेट ऑफिस में काम करते हैं तो आपको कंप्यूटर काम करने आना चाहिए. खासकर Excel, MS word जैसे प्रोग्राम की समझ होनी चाहिए. कई लोग होते हैं जिन्हें स्प्रेडशीट, डेटा एंट्री या लगातार नंबरों के साथ काम करना पसंद नहीं है. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यहां आज आपके लिए ऐसे करियर ऑप्शन बताएंगे, जिसमें Excel शीट बनाने का झंझट नहीं है.
Best Career Options: ये 9 करियर हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन
अगर आपको Excel से बचना है तो आप इन करियर ऑप्शन को चुन सकते हैं.
शिक्षक (Teacher)
शिक्षक का काम केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि छात्रों का गाइड करना, उनकी प्रॉब्लम को समझना और उन्हें बेहतर फ्यूचर के लिए तैयार करना भी होता है. इस पेशे में संचार कौशल और धैर्य सबसे महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, ऑनलाइन क्लासेज के साथ अब शिक्षकों को भी गैजेट का यूज सिखना पड़ा है. ऐसे में इस काम में भी कई बार Excel शीट बनाना पड़ता है.
पत्रकार (Journalist)
पत्रकारिता में खबरों की खोज, रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च और लेखन प्रमुख कार्य होते हैं. यह पेशा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो समाज की घटनाओं को करीब से समझना और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना चाहते हैं. डेस्क पर बैठकर अगर काम कर रहे हैं तो आपको भी Excel शीट बनाने की जरूरत पड़ सकती है.
पुलिस अधिकारी (Police Officer)
पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करते हैं. इसमें स्किल डेवलेपमेंट, साहस और तुरंत डिसीजन लेने की जरूरत होती है.
फायरफाइटर (Firefighter)
आग लगने, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाना और राहत कार्य करना इस पेशे की मुख्य जिम्मेदारी है. यह शारीरिक और मानसिक रूप से चैलेंजिंग करियर है.
फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist)
फिजियोथेरेपिस्ट चोट, सर्जरी या बीमारी के बाद मरीजों को दोबारा सामान्य जीवन जीने में मदद करते हैं. इसमें मरीजों के साथ सीधे काम करना और उनकी रिकवरी पर ध्यान देना शामिल होता है.
ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer)
इस क्षेत्र में रचनात्मक सोच का सबसे अधिक महत्व होता है. डिजाइनर विज्ञापन, सोशल मीडिया, वेबसाइट और ब्रांडिंग के लिए आकर्षक विजुअल कंटेंट तैयार करते हैं.
शेफ (Chef)
अगर आपको खाना बनाना पसंद है, तो शेफ का करियर बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें नए व्यंजन तैयार करना, मेन्यू डिजाइन करना और ग्राहकों को बेहतर स्वाद का अनुभव देना शामिल है.
इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
इलेक्ट्रिकल सिस्टम की इंस्टॉलेशन, मरम्मत और रखरखाव का काम इलेक्ट्रिशियन करते हैं. इस क्षेत्र में तकनीकी कौशल की मांग लगातार बढ़ रही है.
फोटोग्राफर (Photographer)
फोटोग्राफर कैमरे के जरिए खास पलों और कहानियों को तस्वीरों में कैद करते हैं. फैशन, वाइल्डलाइफ, स्पोर्ट्स, वेडिंग और मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में इस पेशे की अच्छी संभावनाएं हैं.
करियर चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ इस आधार पर करियर न चुनें कि उसमें Excel का इस्तेमाल कम होता है. सबसे पहले अपनी रुचि, कौशल, नौकरी की मांग, सैलरी और फ्यूचर ऑप्शन समझें. कई पेशों में आज टेक्निकल फील्ड की नॉलेज जरूरी है. ऐसे में हर तरह के टेक्नोलॉजी की बेसिक समझ रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- TV, YouTube, OTT में बनाना है करियर, ग्रेजुएशन के बाद करें इस कोर्स में PG डिप्लोमा
